&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी मोहल्ले में 22 वर्षीय आरती सैनी पत्नी प्रकाश चंद बैरवा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर आरती को सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. पिता ने मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार, आरती ने करीब छह महीने पहले घर से भागकर प्रकाश चंद बेरवा से प्रेम विवाह की थी और दोनों खुदनपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे. बीती शाम आरती के पीहर पक्ष को सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद मृतका के पिता गिरिराज सैनी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आरती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था, तो आत्महत्या की कोई वजह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि आरती को ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया होगा, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.
पढ़ें अलवर की एक और अहम खबर
Alwar News: अपराधियों को फॉलो करने पर 25 लोग गिरफ्तार
राजस्थान के अलवर जिले में बदमाशों को फॉलो करना कुछ युवाओं को भारी पड़ गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी. थानागाजी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर उनका मार्केट में जुलूस निकाला.
जानकारी के अनुसार, थानागाजी पुलिस थाना अंतर्गत दो माह पूर्व काला लाका गांव में दो दर्शन से अधिक बदमाशों के द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया था, जिसमें गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया था. 1 जुलाई को एक अपराधी मनीष मीणा निवासी किशोरी जेल से रिहा हुआ था. रिहा होने की खुशी के अंदर करीब 25 युवकों ने आरोपी मनीष का जमकर स्वागत किया और जश्न मनाया था. उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गुंडे बदमाशों का बखान करने पर और उनके फोटो वायरल करने पर युवकों को गिरफ्तार कर थानागाजी पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह के सानिध्य में थाना अधिकारी उमाशंकर की टीम ने गिरफ्तार कर आरोपियों को पैदल मार्च करते हुए थानागाजी कस्बे में जुलूस निकाला. इस मौके पर अपराधियों को देखने के लिए हजारों ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई थी. सभी आरोपियों को थानागाजी उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी पिंकी गुर्जर के समक्ष पेश किया गया.
ये भी पढ़ें- राजसमंद में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! प्रेमी संग अय्याशी के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!