&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति ने शराब के नशे में जानलेवा हमला कर दिया. पीड़िता सविता, जो झिरका फिरोजपुर की रहने वाली है ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले सचिन नामक युवक से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे.
सविता के अनुसार, बीती रात बच्चों को लेकर उसकी जेठानी से कहासुनी हो गई थी. इसी विवाद के बाद उसके पति सचिन ने शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की.
पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. सविता की हालत गंभीर होने पर उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. उसका कहना है कि उसका ससुर झमन और सास भी उसके साथ मारपीट करते हैं. जब उसकी बहन दीपा उसे बचाने आती है तो उसके साथ भी मारपीट की जाती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Ajmer News: अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता, हालत गंभीर
ब्यावर के निकटवर्ती ग्राम रायताखेडा में एक 27 वर्षीय विवाहिता अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल गई. जानकारी पर समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर उसे उपचार हेतु राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय लाकर भर्ती करवाया जहां पर उसका उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार भंवरिया पाटन निवासी खुशबू पत्नी दशरथ सिंह रावत अपने पीहर रायताखेडा आई हुई थी. गुरुवार रात को खुशबू फांसी के फंदे पर झूल गई. खुशबू के फांसी के फंदे पर झूलने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर उपचार हेतु एकेएच लाकर भर्ती करवाया, जहां पर उसका उपचार जारी है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 24 घंटे बेहद भारी! फिर थमेगा मानसून या आएगी नई मुसीबत? जानिए
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!