Alwar News: अलवर जिले में बेहतुकला में स्थित देवी धौलागढ़ में प्रसाद चढ़ाने के विवाद को लेकर पुलिस द्वारा वहां ड्यूटीरत राजस्व कार्मिकों के साथ मारपीट के बाद SHO व दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी गई थी.
Trending Photos

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में बेहतुकला में स्थित देवी धौलागढ़ में प्रसाद चढ़ाने के विवाद को लेकर पुलिस द्वारा वहां ड्यूटीरत राजस्व कार्मिकों के साथ मारपीट के बाद SHO व दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कानूनगो, पटवारियों, ग्राम सेवकों का धरना दूसरे दिन भी बुधवार को दोषी पुलिसकर्मियों के माफी मांगने व निलंबन नहीं करने पर गुरुवार से जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी गई थी.
इस बीच एडीएम बीना महावर, एएसपी डॉ. प्रियंका, एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल, डीएसपी कैलाश जाट, तहसीलदार मदन जाट, कठूमर SHO महेश तिवाड़ी सहित कई अधिकारियों ने मामले के समाधान के लिए मैराथन बैठक की. लेकिन दोपहर 12 बजे से शुरू हुई 11 घंटे चली मैराथन बैठक रात 11 बजे संपन्न हुई. जिसमें सहमति से राजस्व कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया.
पटवारी को लात मारने वाले हेड कांस्टेबल को सस्पेंड और दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया. इधर धौलागढ़ मंदिर के पंडों व महंतों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप देवी मंदिर धौलागढ़ में पूजा-अर्चना व भोग प्रसादी में व्यवधान डालने पर तहसीलदार मदन जाट, पटवारी दिलीप, उत्तम, राहुल को निलंबित करने की कार्रवाई की मांग की.
पंडों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में देवी धौलागढ़ में ड्यूटी में तैनात राजस्व कार्मिकों ने उनके कामकाज में दखलंदाजी करने व अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर उन्हें भगाने का आरोप लगाया. उल्लेखनीय है कि देवी धौलागढ़ के आयोजित किए जा रहे लखी मेले के दौरान सोमवार रात्रि को चढ़ावे व अव्यवस्थाओं को लेकर मंदिर के पंडों व प्रशासन के बीच टकराव के बीच पुलिस हस्तक्षेप के दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात राजस्व विभाग के कार्मिकों ने पुलिस पर मारपीट करने व अभद्र व्यवहार कर गाड़ी में ले जाने का आरोप लगाया.
मंगलवार को आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया. इधर दूसरे पक्ष मंदिर महंत ने भी तहसीलदार व राजस्व कार्मिकों के विरुद्ध जबरदस्ती भोग प्रसादी में हस्तक्षेप कर पंडों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का मामला दर्ज कराया था.
इधर देर रात्रि 11 घंटे कई दौर चली वार्ता के बाद एक हेडकांस्टेबल हरिराम के निलंबन व एक हेड कांस्टेबल सियाराम व एक कांस्टेबल केदार को लाइन हाज़िर करने व थाना प्रभारी के माफी मांगने पर सहमति बनी और दो दिन से चला हुआ धरना समापन की व गुरुवार से काम पर लौटने की राजस्थान कानूनगो प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह ने घोषणा की.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!