Alwar: कच्ची उम्र में शादी, फिर निकाह, कश्मीर की लड़की राजस्थान में बेच दी गई

Alwar News: राजस्थान के अलवर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक लड़की लावारिस हालत में घूम रही थी. युवती कश्मीर की बताई जा रही है, जिसको राजस्थान में बेच गया था. 

Alwar: कच्ची उम्र में शादी, फिर निकाह, कश्मीर की लड़की राजस्थान में बेच दी गई
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर के शालीमार क्षेत्र में बुधवार सुबह मानव तस्करी और धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. विश्व हिंदू परिषद के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक लड़की अपनाघर शालीमार के पास लावारिस हालत में घूम रही है. जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस को सूचित किया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को थाने लाकर सुरक्षा में लिया और पूछताछ शुरू की. विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र छाबड़ा और शहर मंत्री प्रेम गुप्ता ने बताया कि युवती मानसिक रूप से डरी-सहमी हुई थी और प्रारंभिक बातचीत में उसने जो जानकारी दी. वह चौंकाने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

युवती ने बताया कि वह मूल रूप से कश्मीर की निवासी है और उसे करीब तीन साल पहले एक ट्रक में बैठाकर राजस्थान के अलवर लाया गया था, जहां उसकी जबरन शादी कर दी गई.

शादी के बाद एक बच्ची भी हुई. इसके बाद उसे तिजारा के शेखपुर इलाके में एक गूंगे व्यक्ति को बेच दिया गया, जहां उससे जबरन कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई. युवती का आरोप है कि उसे अब तक दो बार अलग-अलग लोगों को बेचा गया और वह बड़ी मुश्किल से वहां से भागकर अलवर पहुंची है.

नाबालिग होने का संदेह, मेडिकल जांच से होगी पुष्टि
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार, लड़की उम्र से नाबालिग प्रतीत हो रही है. हालांकि उसकी सही उम्र का निर्धारण आधार कार्ड या मेडिकल जांच के बाद ही किया जाएगा. पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने युवती को संरक्षण में रखा है और मानव तस्करी, जबरन विवाह, बाल विवाह, और धर्म परिवर्तन के संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More