Alwar News: राजस्थान के अलवर के थानागाजी में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सिर पर कलश रखकर डांस किया. उन्होंने कहा कि पानी की हर बूंद गंगा...
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर के थानागाजी में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का अनूठा अंदाज देखने को मिला. टोड़ी जोधावास गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लोगों के बीच पहुंचे और सिर पर कलश रखकर डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए. इस मौके पर थानागाजी विधायक कांति मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
डॉ. मीणा बोले - पानी की हर बूंद गंगा, जल संरक्षण जरूरी
कार्यक्रम में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पौधारोपण और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पानी की हर बूंद गंगा है, जहां पेड़-पौधे होते हैं, वहां खुशहाली आती है और खेती अच्छी होती है. गांवों में पानी की कमी गंभीर समस्या है. कुछ तत्व माफिया के दलाल बनकर मिलावट कर हमारी सेहत और खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं. मंत्री ने पुराने जोहड़ और बावड़ियों के संरक्षण पर भी बल दिया.
टोडी मोड पर भाजपा नेता रोहिताश घांघल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया. कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर खंडेलवाल, किशोरी मंडल अध्यक्ष प्रियंका शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
पढ़ें अलवर की एक और अहम खबर
Alwar News: नकली बीज घोटाला मामले में कार्रवाई की मांग
अलवर में नकली बीज घोटाले से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. चांदोली और विजयपुरा गांवों में नकली बीज बेचे गए, जिससे 400 बीघा में फसल नहीं उगी. इससे आक्रोशित होकर 300 से अधिक किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और जांच की मांग की. किसानों ने बताया कि प्रति बीघा करीब 5,000 रुपये का खर्च आया है. उन्होंने सरकार और एजेंसी से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और किसानों को न्याय मिल सके.
रिपोर्टर- स्वदेश कपिल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!