Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. चौमा में जोहड़ के पास नवजात का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौमा गांव में शनिवार सुबह 11 बजे मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई. कलयुगी मां ने अपने चार माह के नवजात शिशु को कट्टे में डाल कर जोहड़ के पास झाड़ियों में पटक दिया. एक नवजात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. चौमा से तिलवाड़ मार्ग पर जोहड़ के पास झाड़ियों में एक कट्टे में शव पड़ा मिला.
चौमा के सरपंच रघुवीर सैनी के अनुसार कुछ महिलाएं पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं. उन्हें जोहड़ के पास झाड़ियों में रखे कट्टे से बदबू आ रही थी. महिलाओं ने ग्रामीणों को सूचित किया. ग्रामीणों ने कट्टा खोलकर देखा तो उसमें नवजात का शव मिला. सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल राजेश सारन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पहले अलावड़ा सीएचसी ले जाया गया. वहां पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के कारण दोपहर 3 बजे रामगढ़ उपजिला अस्पताल लाया गया.
डॉ. जितेन्द्र शर्मा के अनुसार नवजात का वजन 300 ग्राम था और उम्र लगभग 4 माह थी. मेडिकल बोर्ड द्वारा शाम 4 बजे तक पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. शव को ग्रामीणों के सहयोग से दफनाया जाएगा.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Sikar News: नवजात मौत मामले में डॉक्टर अशोक वर्मा पर गिरी गाज
सीकर जिले के लोसल में शुक्रवार शाम को प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब 18 घंटे तक चले धरने प्रदर्शन के बाद जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक महरिया और दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी मोनिका सामौर ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की. मौके पर पहुंचे अधिकारी के समक्ष प्रसव के दौरान मौत के शिकार हुए नवजात के परिजनों सहित पूर्व में भी कई नवजातों और प्रसूताओं की मौत होने के दर्द से पीड़ित एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना दर्द सुनाया. जिला चिकित्सा अधिकारी के समक्ष लोगों ने बख्शीश के नाम पर प्रसूताओं के परिजनों से पैसे वसूल करने के भी आरोप लगाए. लोगों के गुस्से को बढ़ता देख एक कमेटी गठित कर वार्ता का दौर चला जिसमें लोसल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक वर्मा को लोसल उप जिला अस्पताल से हटाने ,दोषी चिकित्सक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने, कमेटी घटित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और मृत नवजात का सीकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने पर सहमति बनी. धरने पर बैठे लोगों के समक्ष जिला चिकित्सा अधिकारी ने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए लिखित में एपीओ करने की बात कहने पर मामला शांत हुआ.
ये भी पढ़ें- Sawai Madhopur: बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने गई NDRF टीम पर आफत! रास्ते में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!