Alwar News: सरिस्का में क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट का क्षेत्र बढ़ा, कोई कमी नहीं

Alwar News: राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा: सरिस्का बाघ परियोजना की माइंस सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बंद, उनके आदेश से ही चलेंगी. क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट में बदलाव का कोई असर नहीं.

Alwar News: सरिस्का में क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट का क्षेत्र बढ़ा, कोई कमी नहीं
Image Credit: Alwar News:

Alwar News: राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा है कि अलवर जिले के सरिस्का बाघ परियोजना में चलने वाली माइंस सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही बंद हुई थी .और उनके आदेश से ही चलेगी. सरिस्का के क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट के बदलाव से इस पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा. उन्होंने यह बात आज अलवर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि सरिस्का में क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट के एरिया में कोई कमी नहीं हुई है. बल्कि बढ़ोतरी हुई है .सरिस्का टाइगर रिजर्व हो या रणथंबोर सहित राजस्थान के जितने भी टाइगर रिजर्व सेंचुरी है. वहां वन्यजीवों को सुरक्षित रखा जाएगा. वन क्षेत्र सुरक्षित रखा जाएगा और यहां तक की इन क्षेत्रों में स्थित गांव के ग्रामीणों के अधिकार भी सुरक्षित रखे जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट के मामले में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले को कोई पेंडिंग नहीं रखा है.सीटीएच के एरिया का निर्धारण करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ही निर्धारण कमेटी बनाई थी और उसी के आधार पर इसका निर्धारण किया गया था. अखबारों में जो खबर छप रही है वह सही नहीं है. सुप्रीम कोर्ट की पहली हियरिंग के बाद जो मिनिट्स हैं, उसमें सब कुछ सामने आ चुका है. सरकारी वकील ने विगत 12 को सुनवाई के दौरान 15 दिन का समय मांगा है.

सरिस्का में खान चलाने के मामले के संबंध में उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वह खाने बंद की थी. अब सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार ही माइंस चलेंगी अन्यथा नहीं चलेंगी.उन्होंने कहा कि बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब टाइगर सेंचुरी के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकता हो गई है कि सीटीएच का निर्धारण हो.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं