Alwar News: नाले भरे, रास्ते ठप... मानसून से पहले ही गोविंदगढ़ बेहाल

Alwar News: राजस्थान के अलवर के गोविन्दगढ़ कस्बे में छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम अधूरा है. ऐसे में यदि अब भी इन्हें साफ नहीं किया गया तो बारिश में परेशानी हो सकती है.

Alwar News: नाले भरे, रास्ते ठप... मानसून से पहले ही गोविंदगढ़ बेहाल
Image Credit: Alwar News

Rajasthan News: अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे में कल हुई हल्की बारिश से नाले और नालियों की सही सफाई न होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह से बाधित हो गई. एक ओर मानसून दहलीज पर है, दूसरी ओर कस्बे में नाले गंदगी से भरे हुए है. कई स्थानों पर तो लोगों ने नाले को मिट्टी से भरकर उनके ऊपर दुकान लगा रखी है. ऐसे में मानसून में लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बलवती हो चली है. दूसरी ओर नाला सफाई का काम पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में इस बार भी कस्बावासी जल भराव से पीड़ित रहेगा.

राजस्थान में प्री-मानसून बरसात का दौर शुरू हो चुका है. कस्बे के बड़े जल निकास के नालो से कॉलोनियों और मोहल्लों के छोटे नाले और नालियां जुड़ी हैं. इन सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम अधूरा है. कई स्थानों पर नाले कीचड़ और कचरे से अटे हुए हैं. कस्बे में बस स्टैंड, कुंडे मंदिर और भगत सिंह सर्किल ,शिव कॉलोनी के आसपास के नालों में वर्षों से सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया. जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर प्रतिदिन लगभग 50,000 रुपए खर्च किए जाते हैं. जबकि ग्राम पंचायत के समय यह काम प्रतिमाह मात्र 60 से 70 हजार रुपए में हो जाता था. रामगढ़ मोड़ से रामगढ़ बस स्टैंड , कुंडा मंदिर से लेकर गुुप्पी आरे वाले इलाके तक पानी भरने के कारण आवागमन ठप हो गया. ग्रामीणों ने नगर पालिका से नालों की सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. ताकि मानसून में समस्याओं से निजात मिल सके.

संजय गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष भी व्यापारियों के द्वारा उपखंड अधिकारी गोविंदगढ़ को ज्ञापन सौंप कर नालों की सफाई करने की मांग की गई थी. इस समय हल्की सी बरसात से ही दुकानों के आगे गंदा पानी भर गया . ईद के त्योहार पर भी ग्राहकों को दुकान तक आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के नाम भी नालों की सफाई को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है. लेकिन अभी तक कोई सफाई नहीं कराई गई है. हालत यह है कि नालों को आगे से मिट्टी से भर दिया है. और पानी के निकास की व्यवस्था कहीं नजर नहीं आ रही है .गंदे नालों का पानी भी अब दुकानों की नींव में जाने लगा है.

रिपोर्टर- स्वदेश कपिल

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.