Alwar News: जैन मंदिर के पास दुकान में हुई चोरी, नगदी-सामान ले गए चोर

Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर के स्कीम-10 क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने कई दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर ने आसपास की दुकानों से तराजू, सामान, रिक्शा आदि चुरा लिया है. 

Alwar News: जैन मंदिर के पास दुकान में हुई चोरी, नगदी-सामान ले गए चोर
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर के स्कीम-10 स्थित जैन मंदिर के समीप बीती रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सबसे बड़ी मार पड़ी बुजुर्ग महिला सुशीला देवी की दुकान पर, जो सालों से अकेली इस दुकान के सहारे जीवनयापन कर रही है.

सुशीला देवी ने बताया कि बेटा उन्हें कई साल पहले अकेला छोड़कर चला गया और अब यह दुकान ही उनका सहारा है. बीती रात दुकान बंद कर वह घर चली गई थी लेकिन सुबह लौटीं तो देखा कि गल्ला टूटा हुआ है और उसमें रखे 3 से 4 हजार रुपये नकद गायब थे.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही दुकान के बाहर रखे फ्रिज में रखा 7 से 10 हजार का सामान भी पूरा चोर ले गए. महिला का एक हाथ पहले से टूटा हुआ है और अब यह घटना उनके लिए गहरा आघात बन गई है.

वहीं, पास के दुकानदार जयसिंह गोपालिया ने बताया कि पिछले 4-5 दिनों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. चोरों ने उनकी दुकान में भी घुसने की कोशिश की, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं. आसपास की सब्जी की दुकान से तराजू, सरस बूथ से सामान, एक दुकान से हाथ रिक्शा और अन्य दुकानों से जरूरी सामान चोरी हो चुका है.

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदार भयभीत हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे अपराधों पर लगाम लग सके.

वहीं, अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार सी ब्लॉक में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय गणेश गवाड़ी निवासी भगवान सिंह के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से कमजोर था.

रोजाना की तरह शनिवार सुबह टहलने निकला था. लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. रविवार सुबह पुलिस को सी ब्लॉक क्षेत्र में एक शव मिलने की सूचना मिली. इसके बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने परिजनों को बुलाया, जिन्होंने शव की पुष्टि गणेश गवाड़ी निवासी भगवान सिंह के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया. जहां पोस्टमार्टम कराया गया. मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author