&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर-118 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला.
जानकारी के अनुसार, डॉ. आलोक पाठक जोकि अपनी पत्नी के रीढ़ की हड्डी का इलाज करवाकर जयपुर महात्मा गांधी हॉस्पिटल से अलवर की ओर एक निजी हॉस्पिटल की एम्बुलेंस से लौट रहे थे.
तभी लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के खोहरा मलावली में चैनल नंबर 118 पर मौसमी से भरे हुए ट्रक में एम्बुलेंस भिड़ गई. इससे डॉ. आलोक पाठक की पत्नी वर्षा के दोबार रीढ़ की हड्डी में चोंट लग गई.
वहीं, घटना में एम्बुलेंस का जो नर्सिंग स्टाफ छगन, दोनों दम्पत्ति घायल हो गए है. एम्बुलेंस के पीछे चले रहे डॉ. आलोक पाठक के पुत्र ने एनएचआई की एम्बुलेंस से अलवर के सोलंकी हॉस्पिटल पहुंचाया.
जहां से उन्हें दोबारा CT और MRI कराकर जयपुर महात्मा गांधी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है, जिनका दोबारा स्पाईन का बड़ा ऑपरेशन होगा. वहीं, मौसमी से भरा हुआ ट्रक कोटा से दिल्ली जा रहा था, जिसकी गाड़ी के दस्तावेज को लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने जप्त कर लिए.
वहीं, सब इंस्पेक्टर हरिओम मीणा मौके पर पहुंचे और लिए हालात का जायजा. पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है. ट्रक का नम्बर RJ37-GA-9930 और एंबुलेंस RJ02-PA-6634 है.
डॉ. आलोक पाठक की पत्नी वर्षा के स्पाइन बॉन में फ्रैक्चर हो गया, जिनका ऑपरेशन महात्मा गांधी चिकित्सालय जयपुर में में चल रहा है. इससे पूर्व गत रात्रि में उन्हें जब अलवर लेकर गए थे तब सोलंकी अस्पताल में वर्षा पाठक का सीटी स्कैन व एमआरआई करवाई गई, जिसमें स्पाइन में गम्भीर चोंट थी, जिसको देखते हुए उन्हें दोबारा अलवर से जयपुर रैफर कर दिया है. एम्बुलेंस संचालक राजेश जाटव को लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने तलब किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!