Alwar News: अलवर के बाबू शोभा राम कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर जताया विरोध , दुर्दशा के बाद जोरदार विरोध

Alwar News: अलवर शहर के बाबू शोभा राम राजकीय कला महाविद्यालय में सोमवार को तब माहौल गरमा गया. जब करीब 200 छात्रों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की हो रही दुर्दशा के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र नेता सुदीप डीगवाल ने अपना हाथ काटकर खून से बाबा साहब का नाम लिखा. 

Alwar News: अलवर के बाबू शोभा राम कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर जताया विरोध , दुर्दशा के बाद जोरदार विरोध
Image Credit: Alwar News

Alwar News: अलवर के बाबू शोभाराम कॉलेज में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की दुर्दशा को लेकर छात्र नेता सुदीप डीग्वाल ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रतिमा पर लंबी दरारें आ गई हैं और यह खंडित होकर गिरने की स्थिति में पहुंच गई है. आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रतिमा की उचित देखभाल नहीं की गई, यहां तक कि 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के मौके पर भी इसे सही नहीं कराया गया. छात्र नेता का आरोप है कि प्राचार्य अशोक आर्य की अनदेखी के कारण प्रतिमा की यह स्थिति हुई है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता सुदीप डीग्वाल ने अपना हाथ काटकर खून से 'जय भीम' लिखकर अपना विरोध जताया. उनका कहना है कि जब तक कॉलेज प्रशासन अष्टधातु की नई प्रतिमा नहीं लगाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. छात्र नेता की मांग है कि खंडित प्रतिमा को जल्द से जल्द बदलकर नई प्रतिमा स्थापित की जाए. इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी.

Add Zee News as a Preferred Source


अलवर शहर के बाबू शोभा राम राजकीय कला महाविद्यालय में सोमवार को तब माहौल गरमा गया. जब करीब 200 छात्रों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की हो रही दुर्दशा के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र नेता सुदीप डीगवाल ने अपना हाथ काटकर खून से बाबा साहब का नाम लिखा.

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में लगी अंबेडकर जी की प्रतिमा पिछले एक साल से दुर्दशा का शिकार हो रही है. बीच-बीच में दरारें आ गई है. पक्षियों ने बीट कर गंदा कर रखा है. उसकी कोई सुरक्षा नहीं की गई. ना किसी तरह की सफाई की गई. कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से अब यह खंडित होकर गिरने की स्थिति में पहुंच चुकी है.

सुबह छात्रों ने जब प्रतिमा को देखा. तो उन्होंने कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी. इसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी आर्ट्स कॉलेज के अंदर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी. छात्रों की मांग है कि अब इस खंडित प्रतिमा की जगह अष्टधातु की नई प्रतिमा लगाई जाए. उनका कहना है कि अगर कॉलेज प्रशासन और शासन-प्रशासन ने जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित नहीं की, तो गांव-गांव से युवा आकर कॉलेज में बड़ा आंदोलन करेंगे.

इसी दौरान माहौल तब और गर्मा गया, जब पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुदीप डिग्वाल ने प्रतिमा के नीचे जाकर अपनी हथेली ब्लेड से काट ली. खून से उन्होंने प्रतिमा के नीचे :जय भीम: लिखकर विरोध दर्ज कराया. छात्रों ने इसे बाबा साहब के सम्मान की लड़ाई बताते हुए कहा. कि अब तक प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई है. फिलहाल कॉलेज प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं