Alwar News: बूढ़ा हनुमान मंदिर पांडुपोल महंत से साथ सरेआम हुई मारपीट

Alwar News:  राजस्थान के अलवर जिले के बूढ़ा हनुमान मंदिर पांडुपोल महंत के साथ दक्षिणा देने के बहाने बुलाकर सरेआम मारपीट की थी, जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद अलवर इकाई और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. 

Alwar News: बूढ़ा हनुमान मंदिर पांडुपोल महंत से साथ सरेआम हुई मारपीट
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के बूढ़ा हनुमान मंदिर पांडुपोल महंत के साथ हुई मारपीट को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद अलवर इकाई और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय मिनी सचिवालय पर किया जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया.

विश्व हिंदू परिषद ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बूढ़ा हनुमानजी मंदिर पाण्डुपोल, टहला आश्रम निवासी संत 1008 महंत महाराज के साथ 28 अगस्त 2025 को कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की. परिषद ने इस घटना को हिंदू समाज व संतों के सम्मान पर आघात बताया.

Add Zee News as a Preferred Source

ज्ञापन में कहा गया कि अगर जांच में संत दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें फांसी दी जाए लेकिन यदि वे निर्दोष हैं, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो. परिषद ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. संस्था ने स्पष्ट किया कि संतों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

विगत दिनों बूढ़ा हनुमान पांडुपोल मंदिर महंत के साथ मालाखेड़ा में कुछ असामाजिक तत्वों ने दक्षिणा देने के बहाने बुलाकर सरेआम मारपीट की थी और टहला थाने में कुकर्म का मामला भी दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक राजगढ़ मनीषा मीना जांच कर रही है.

वहीं, महंत की ओर से मोब लीचिंग और लूट का मामला मालाखेड़ा थाने में दर्ज कराया गया है. महंत के द्वारा थाने में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी घरों से भाग छूटे हैं. पुलिस की तलाश जारी है. इस मामले को लेकर हवा महल विधायक भी महंत के पक्ष में उतर आए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More