&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में ऑपरेशन साइबर संग्राम अभियान के तहत साइबर ठगी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
इस अभियान के तहत अरावली विहार थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से साइबर फ्रॉड में काम आने वाले मोबाइल को बरामद किया. यह तीनों युवक कटी घाटी स्थित कपिलवस्तु के पास खड़े होकर साइबर ठगी कर रहे थे.
इस मामले की सूचना के बाद अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची, जहां इनके मोबाइल चेक किए तो साइबर अपराध करने का पता चला. अरावली विहार थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने दयाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि विवेक यादव करण यादव ओर मेघराज सैनी साइबर फ्रॉड का काम करते है और इनके साथ साइबर फ्रॉड का मास्टर माइंड जसराज गुर्जर भी मिला हुआ है.
पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए कि विवेक यादव के करीब आधा दर्जन बैंक खाते ओर करण के पांच, मेघराज के दो बैंक खाते जसराज के चार बैंक खाते मिले है और करीब बीस से अधिक साइबर ठगी की शिकायत दर्ज हुई है. इन सभी ने मिलकर करीब बीस लाख की साइबर ठगी करना प्राप्त हुआ.
पकड़े गए तीनों आरोपी बैंक खाते खुलवाते ओर साइबर ठग जसराज गुर्जर इनके खाते में साइबर ठगी की राशि डलवाता था और यह अपने बैंक खाते से पैसे निकालकर जसराज को देते थे और फरार आरोपी जसराज इनको खातों का दस प्रतिशत कमीशन देता था, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है. साथ ही मुख्य मास्टरमाइंड जसराज गुर्जर की पुलिस तलाश कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!