&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
निकाह के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज को लेकर ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता रहा
जानकारी के अनुसार हरियाणा के नूंह जिले के सालाहेड़ी गांव निवासी फारुख ने अपनी दो बेटियों रुखसाना और सहिस्ता का निकाह करीब तीन साल पहले गोपालगढ़ निवासी तारीक मुसलमान जोगी और साजिद से कराया था. पीहर पक्ष का आरोप है कि निकाह के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज को लेकर ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता रहा. हालांकि, बीच में समझौता हो जाने के बाद रुखसाना को फिर से ससुराल भेज दिया गया.
अकरम नामक एक झोलाछाप डॉक्टर से महिला का करवाया गया इलाज
तीन दिन पहले रुखसाना, जो कि 7 महीने की गर्भवती थी, अचानक बीमार पड़ी. उसे पहले अलवर के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने के बावजूद उसे गांव ले जाया गया. वहां अकरम नामक एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाया गया, जिसने उसे कई तरह के इंजेक्शन लगाए. इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई.
शुक्रवार रात इलाज के दौरान रुखसाना की हुई मौत
गंभीर स्थिति में रुखसाना को फिर से महिला चिकित्सालय लाया गया, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई. फिलहाल मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!