&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर के सीएमएचओ डॉ योगेंद्र शर्मा और डिप्टी सीएमएचओ महेश बैरवा ने शनिवार को रामगढ़ में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की. इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वालों में हड़कंप मच गया. यहां यह भी बात सामने आ रही है कि जब चिकित्सा विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते है और उसके बाद भी वह क्लीनिक कैसे संचालित हो जाती है.
गोविंदगढ़- अलावड़ा रोड स्थित जीवा नर्सिंग होम पर पहली छापेमारी की गई. यहां एक आवास में नर्सिंग होम चल रहा था. बताया जा रहा है कि यहां पर काफी अनियमितताएं पकड़ी गई हैं. नर्सिंग होम के संचालक आबिद खान मौके पर मिले. एएनएम रूबी एक गर्भवती महिला का इलाज कर रही थी. सीएमएचओ ने गर्भवती महिला को तत्काल रामगढ़ उप जिला अस्पताल भिजवाया. जांच में एक कमरे में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड मिले. साथ ही गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के सबूत भी मिले. इसके बाद टीम ने सुधा नर्सिंग होम का निरीक्षण किया. वहां दो महिलाएं इलाज के लिए बैठी थीं. दोनों क्लीनिकों से इलाज के उपकरण और दवाइयां जब्त कर ताला लगा दिया गया.
क्लीनिक संचालकों को दो दिन में सभी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए.टीम ने बगड तिराहा स्थित सहारा हॉस्पिटल में भी छापेमारी की. वहां के डॉक्टरों को भी दो दिन में हॉस्पिटल के दस्तावेज और अन्य कागजात पेश करने को कहा गया.
हालांकि इस टीम पर यह भी आरोप लग रहा है कि कुछ चुनिंदा क्लीनिकों पर ही कार्रवाई की गई, जबकि और भी वहां कई ऐसी क्लिनिक थी जिन पर कार्रवाई नहीं की गई. वह नर्सिंग कर्मचारी के जानकारों से जुड़ी हुई बताई गई है. जब मीडिया ने उनसे इस संबंध में जानकारी लेनी चाहिए तो वह वहां से गाड़ी में बैठकर निकल लिए. जिला मुख्यालय पर आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र शर्मा से बात करना चाहा तो उन्होंने कहा कि मैं थक गया हूं सोमवार को इस संबंध में जानकारी दे पाऊंगा. ZEE मीडिया की टीम जब रामगढ़ में मौके पर पहुंची तो मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी की टीम वहां से रवाना हो गई. यह अपने आप में सवालिया निशान खड़ा करता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!