रामगढ़ कॉलेज की बिल्डिंग हो रही खंडहर, 540 छात्रों की पढ़ाई 3 माह से बाधित

Alwar News: राजस्थान के अलवर के रामगढ़ कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली. छात्रों का कहना है कि तीन महीने से छात्र कॉलेज आते हैं और बिना पढ़ाई के लौट जाते हैं.

रामगढ़ कॉलेज की बिल्डिंग हो रही खंडहर, 540 छात्रों की पढ़ाई 3 माह से बाधित
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर के रामगढ़ के राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को विरोध रैली निकाली. उन्होंने एसडीएम अनिल कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने बताया कि जुलाई से कॉलेज की पढ़ाई शुरू हुई थी. झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने कॉलेज बिल्डिंग को खंडहर घोषित कर दिया.

कॉलेज में 540 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं. तीन महीने से छात्र कॉलेज आते हैं और बिना पढ़ाई के लौट जाते हैं. कॉलेज में केवल दो प्रोफेसर हैं. उर्दू से डॉ. अफसाना और पॉलिटिकल साइंस से एक प्रोफेसर.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रिंसिपल 31 तारीख को रिटायर हो गए और उनका पद खाली है. महाविद्यालय की स्थिति बेहद खराब है. यहां बड़ी-बड़ी घास उग आई है. पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था भी नहीं है. पिछले सेमेस्टर में कॉलेज की खराब स्थिति और प्रोफेसरों की कमी के कारण कई छात्रों के बैक लग गए.

एसडीएम ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कॉलेज को बहादुरपुर रोड स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास की बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए अल्पसंख्यक विभाग से एनओसी ली जा रही है. नई व्यवस्था में नीचे अल्पसंख्यक विभाग के छात्र और ऊपरी मंजिल पर कॉलेज संचालित होगा.

छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ ,तो वे आंदोलन करेंगे. विरोध प्रदर्शन में रेखा, कोमल, मोनिका, अंजलि, अरबाज, नितिन बैरवा, दीपक कुमार, परवेज, सोहिल, दिलशान और रमजान सहित कई छात्र शामिल थे.

पढ़िए रामगढ़ की एक और खबर
रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर आसम उर्फ असमू उर्फ पडडा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला है. एएसआई भोलाराम मीणा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर वारदात की फिराक में है.

थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने बीजवा से खोजाका गांव के कच्चे रास्ते पर आरोपी को पकड़ा. आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया. थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आसम रामगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ रामगढ़ थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं. इनमें आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामले शामिल हैं.

इसके अलावा उद्योग नगर, टपूकडा, हरियाणा के झिरका फिरोजपुर, सदर थाना अलवर, अरावली विहार थाना, नौगांवा और बगड तिराया में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. कुल मिलाकर आरोपी पर 13 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस जल्द ही आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More