Alwar News: रामगढ़ में तेज बारिश का कहर! एक साथ गिरीं 12 दुकानों की दीवारें

Alwar News: अलवर के रामगढ़ में भारी बारिश ने कहर बरपाया, यहां के चिम्मन मार्केट में आज यानी 31 अगस्त को एक साथ 12 दुकानों की दीवारें गिर पड़ी. 

Alwar News: रामगढ़ में तेज बारिश का कहर! एक साथ गिरीं 12 दुकानों की दीवारें
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर के रामगढ़ कस्बे के खेड़ी रोड स्थित चिम्मन मार्केट में रविवार रात तेज बरसात ने जमकर कहर बरपाया.

लगातार बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच अचानक 12 दुकानों की पिछली दीवारें एक साथ धराशाई हो गई. गनीमत रही कि रात को कोई भी दुकानदार दुकानों में मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलते ही सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए. शटर खोलते ही उन्होंने पाया कि पीछे की दीवारें पूरी तरह गायब थीं. पीछे के खेत में जाकर देखा तो बारहों दुकानों की दीवारें मलबे में तब्दील होकर पड़ी थीं. हादसे में दुकानों में रखी मूर्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई मूर्तियां टूट-फूट गईं, जिससे गरीब कारीगरों को लाखों रुपये का घाटा उठाना पड़ा.

मामराज शर्मा सहित दुकानदारों ने बताया कि चिम्मन मार्केट में करीब 55 दुकानें बनी हुई हैं, जहां मुख्य रूप से आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के लोग मूर्तियां बनाने का काम करते हैं. बीती रात करीब 11 बजे तक सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे. तेज बारिश और गड़गड़ाहट के बीच किसी ने भी दुकान पर रुकना मुनासिब नहीं समझा वरना जनहानि हो सकती थी.

सूचना पर तहसीलदार अंकित गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में 24 घंटे में 61 एमएम बारिश दर्ज हुई है और बारिश का दौर अभी भी जारी है. लगातार पानी भराव और नमी के चलते दीवारें कमजोर हो गईं, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गरीब दुकानदारों की मेहनत पर पानी फिर गया. प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को घटना की रिपोर्ट भेज दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More