&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुखवंत सिंह आज शहर के काला कुआं स्थित श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम पहुंचे और वहां भगवान के दर्शन किए. इसके बाद ZEE मीडिया से बात करते हुए उन्होंने रामगढ़ क्षेत्र की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी. बताया कि अलवर से बगड़ तिराया तक फोरलेन का रोड पास हुआ है. उधर हरियाणा में भी फोरलेन का रोड पास हो गया, लेकिन बगड़ तिराहा से नौगांवा तक 24 किलोमीटर का रोड फोरलेन का स्वीकृत नहीं हुआ है.
हालांकि, स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास भी गया था. लेकिन यात्री भार कम होने का हवाला देते हुए इसको फिलहाल रोक दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे और इस 24 किलोमीटर के हिस्से को स्वीकृत करने के लिए अलवर सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को भी पत्र दिया गया है.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि रामगढ़ का इलाका काफी बड़ा है और यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है. इसको उप जिला अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. इसके लिए भी केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र लिखा गया है.
रामगढ़ में सरकारी कॉलेज के भवन को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन करने के मामले पर उन्होंने कहा कि यहां भवन की काफी परेशानी है, लेकिन कुछ कमियों के कारण यह विवाद का कारण बन गया. सरकार द्वारा यहां आठ बीघा जमीन आवंटित की जा चुकी है. भवन के लिए 6 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, लेकिन राजस्थान उच्च न्यायालय ने उस पर स्टे दिया हुआ है और सबसे गंभीर बात यह रही की उसके खिलाफ उसमें पैरवी भी नहीं हो पाई. अब शीघ्र ही उसे पर स्टे को हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान में उसे जिला कलेक्टर के संज्ञान में लाते हुए उस कॉलेज भवन को अल्पसंख्यक छात्रावास में शिफ्ट किया गया है. जैसे ही स्टे हटेगा, वैसे ही कॉलेज का वर्क आर्डर जारी कराया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!