Alwar News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रशासन और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा खुद भ्रष्टाचार करती है और दूसरों पर आरोप मढ़ती है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Alwar News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आज अलवर स्थित अपने कार्यालय पर जन सुनवाई के दौरान प्रशासन और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिले के उच्चतम अधिकारी-जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम स्तर के अधिकारी-काम करने को तैयार नहीं हैं.
कई ऐसे मामले हैं, जो पहले ही सुलझ जाने चाहिए थे लेकिन वे दोबारा सामने आ रहे हैं. इससे प्रतीत होता है कि प्रशासन गरीब जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है.
जूली ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी ईमानदारी से काम न करके अपनी जवाबदेही से भाग रहे हैं, जिससे ईमानदार अधिकारियों को भी नुकसान हो रहा है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा के नेता सरकार और सिस्टम को ठेंगा दिखा रहे हैं. अलवर में भू-माफिया को केंद्रीय और राज्य मंत्रियों का संरक्षण प्राप्त हैं, जो जनहित के कार्यों की उपेक्षा कर रहे हैं.
उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने भी सरकारी प्रणाली को नजरअंदाज कर कार्रवाई करवाई, जिससे अराजकता का माहौल बनता है. पेयजल संकट पर बोलते हुए जूली ने मंत्री संजय शर्मा से अपील की कि वे जनता से संवाद करें और खोखले वादों की बजाय ठोस समाधान दें. उन्होंने कहा कि ERCP जैसी योजनाओं से पानी लाया जा सकता है लेकिन सरकार सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी कर रही है.
RGHS घोटाले को लेकर भी जूली ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा खुद भ्रष्टाचार करती है और दूसरों पर आरोप मढ़ती है ताकि खुद को पाक-साफ दिखाया जा सके.
Reporter- Swadesh Kapil
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!