Alwar News: बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए VDO ने मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल

Alwar News: राजस्थान के अलवर में ग्राम विकास अधिकारी ने बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Alwar News: बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए VDO ने मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर के देसूला ग्राम विकास अधिकारी की ओर से एक जन्म प्रमाण पत्र बनाने के 300 से 500 रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है. ग्राम विकास अधिकारी ने रिश्वत मांगने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा पेनल्टी लगाने के बाद यह राशि बताई गई थी.

वीडियो के बाद ग्राम विकास अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने कहा कि यह वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया है. जबकि परिवादी करतार सिंह ने कहा उसने 400 रुपए दिए हैं. वीडियो बनाने वाले परिवादी मुस्तफा तंवर ने कहा कि वह खुद के तीन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया था तब मैडम ने रुपए मांगे, तो वीडियो बना लिया. यहां खुलेआम पैसे मांगे जाते हैं. मौटे तौर पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी 300 रुपये से 500 सो रुपये तक वसूल रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

बख्तल की चौकी निवासी मुस्तफा तंवर ने बताया कि वह 15 दिन पहले अपने दोस्त साहून के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए गया तो ग्राम विकास अधिकार ने पैसों की डिमांड की. तीन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के एक हजार से 15 सौ रुपये मांग थे, जिसका हमने वीडियो भी बना लिया. हमने मैडम से कहा कि जितने पैसे मांग रही हो, उसकी रसीद दे दो. जिसके लिए उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि इनकी कोई रसीद नहीं मिलेगी.

जन्म प्रमाण पत्र बनवा चुके प्रहलाद कॉलानी निवासी करतार सिंह ने कहा कि मैंने अपनी बहन कोमल का 1 महीने पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाया तब मुझसे 400 रुपये लिए थे.

इस मामले मे ग्राम विकास अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने कहा कि जो विडियो वायरल किया जा रहा है. उसको गलत तरीके से पेश किया है, जबकि उन लोगों का जन्म प्रमाण पत्र के लिए लेट आया इसलिए में उनसे पैनल्टी मांग रही थी.
पेनल्टी सरकार ने बढ़ाकर ढाई सौ से 1 हजार तक कर दी है. अलवर एसडीएम माधव भारद्वाज का कहना है कि वीडियो को परीक्षण करवाता हूं, उसके बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More