Alwar News: राजस्थान के अलवर में जोरदार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया. पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर में आज सुबह जोरदार बारिश होने बाद शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई. इधर बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली. बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया. वहीं शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी.
कुछ ही देर की बारिश में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई.
अलवर में दोपहर में हुई बरसात से गायत्री मंदिर रोड, स्वर्ग रोड, बस स्टैंड घंटाघर सहित कई कॉलोनी में पानी भर गया. इस पानी के कारण करीब एक से दो घंटा तक आवाजाही पूरी तरह है अवरुद्ध हो गई. करीब 1 घंटे में पानी उतरने के बाद आवाजाही शुरू हुई.
इस बरसात से नाली और नालों की गंदगी सड़कों पर जमा हो गई, जिससे शहर गंदगी जैसा प्रतीत होने लगा. नगर निगम के अधिकारी भी नालों की सफाई नहीं करवाने के लिए विवश दिखाई दिए. स्वर्ग रोड पर पानी के साथ एक सांप भी बहकर बाहर आ गया, जो साइकिल पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया.
पानी से बचने के लिए वह साइकिल पर चढ़ गया और अपनी जान बचाने जा रहा था. जब तक पानी नहीं उतरा. जब तक वह साइकिल पर ही चढ़ा रहा. उसके बाद सांप पकड़ने वाले कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया तो मौके पर साजन मल्होत्रा पहुंचे .उन्होंने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा .
उन्होंने बताया कि बरसात में अक्सर ऐसे सांप आ जाते हैं और यह जहरीले प्रवृत्ति के साथ नहीं है लेकिन सांप होने के कारण आम नागरिक को भय बना रहता है.
बता दें कि राजस्थान में इन दिनों जोरदार बारिश का दौर चल रहा है. सबसे ज्यादा मानसून प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय है. ऐसे में बीते दिन यानी शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!