&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की मौत के बाद शमशान घाट पर तनाव की स्थिति बन गई. मृतक युवक की पहचान संजय (26) निवासी देसुला के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम संजय ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया था. परिजन उसे अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. सोमवार को परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले गए लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि युवक को जहर देकर मारा गया है.
मामले की गंभीरता देखते हुए उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अलवर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. उद्योग नगर थाने के एएसआई साधुराम ने बताया कि प्रारंभ में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी लेकिन बाद में सहमति बनने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
इधर, अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के ग्राम बुलाहेड़ी में मामूली कहासुनी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया.
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को रामप्रसाद नामक युवक अपने घर के बाहर बैठा था तभी उसके भाई जयराम और पड़ोसी के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित कुमर गुर्जर ने अचानक रामप्रसाद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसके बाद फायरिंग भी कर दी. गोली रामप्रसाद के प्राइवेट पार्ट के नजदीक लगी.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद घायल को पहले कठूमर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल का इलाज जारी है. परिजन सुनील ने आरोप लगाया कि आरोपित युवक ने करीब 8 से 10 राउंड फायर किए. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!