&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: आमेर में मौसमी बीमारियों के प्रकोप के कारण सैटेलाइट अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जहां ओपीडी 1000 को पार कर चुकी है. मरीजों की भीड़ के चलते अस्पताल में बेड की भारी कमी हो गई है, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
अस्पताल में सुविधाओं का अभाव भी एक बड़ी समस्या है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी मशीन की अनुपस्थिति के कारण उन्हें महंगे दामों पर निजी केंद्रों में यह सुविधा लेनी पड़ रही है. इस स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है, और बेड व अन्य सुविधाओं की कमी के चलते अस्पताल में मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
अचानक बढ़ी मरीजों की तादाद से अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं. अस्पताल में बेड सीमित होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं.
ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि आमेर सैटेलाइट अस्पताल केवल नाम का अस्पताल बनकर रह गया है., यहां न तो पर्याप्त बेड हैं, न ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं. हालात यह हैं कि कई गंभीर मरीजों को समय पर बेड न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सबसे गंभीर समस्या गर्भवती महिलाओं के सामने आ रही है., अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें महंगे दामों पर सोनोग्राफी करवानी पड़ती है.स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बताती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है.
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गईं, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे.,इस पर बीसीएमओ आमेर ज्योति प्रकाश सैनी ने कहा कि सैटेलाइट अस्पताल में जगह की कमी के कारण सारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कर पा रहे हैं. फिर भी मरीज को जितनी सुविधा उपलब्ध हो सके प्रयास किया जा रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!