कांग्रेस ने देशभर में चलाया "वोट रक्षक अभियान", इन सीटों पर विशेष फोकस

Rajasthan Politics: राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘वोट रक्षक अभियान’ खासकर उन सीटों पर फोकस कर रहा है, जहां कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के वक्त बेहद कम अंतर से चुनाव हारी थी.

कांग्रेस ने देशभर में चलाया "वोट रक्षक अभियान", इन सीटों पर विशेष फोकस
Image Credit: Rajasthan PoliticsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में वोट चोरी का आरोप लगाकर अब कांग्रेस पूरे देशभर में बड़ा अभियान चला रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘वोट रक्षक अभियान’ खासकर उन सीटों पर फोकस कर रहा है, जहां कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के वक्त बेहद कम अंतर से चुनाव हारी थी.

राजस्थान से लेकर यूपी और छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस के कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर वोटर लिस्ट की जांच कर रहे हैं. वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देशभर में प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने 5 लोकसभा सीटों पर ‘वोट रक्षक अभियान’ शुरू किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण और अलवर सीट, मध्यप्रदेश के मुरैना सीट, छत्तीसगढ़ के कांकेर सीट और उत्तर प्रदेश के बांसगांव सीट इन सभी सीटों पर कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव में बेहद कम अंतर से हारी थी.

जयपुर ग्रामीण सीट पर कांग्रेस 1615 वोट से हारी थी. अलवर सीट पर 48,282 वोट से, कांकेर सीट पर 1,884 वोट से, मुरैना सीट पर 52,530 वोट और बांसगांव सीट पर 3,150 वोट से कांग्रेस चुनाव हारी थी.

जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने बताया कि वे 7 विधानसभा क्षेत्रों में जीते थे, लेकिन झोटवाड़ा विधानसभा में 80 हजार वोटों के अंतर से पीछे रहे. वोट रक्षक अभियान के तहत झोटवाड़ा की सभी 384 बूथों पर जांच चल रही है. अभियान की शुरुआत से पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट से जुड़ी बारीकियों की ट्रेनिंग दी गई.

डुप्लीकेट वोटर, बल्क वोटर, फर्जी एड्रेस जैसी खामियों को पहचानने का काम हो रहा है. हर 10 बूथ पर एक प्रभारी नियुक्त, जिसे ‘वोट रक्षक’ कहा गया है. ये वोट रक्षक, बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ मिलकर वोटर लिस्ट की छानबीन कर रहे हैं.

कांग्रेस का दावा

कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी का कहना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हम लगातार वोट चोरी के मुद्दे पर जनता को जागरूक कर रहे हैं. जयपुर ग्रामीण में वोट रिसर्च जारी है, कई जगह खामियां मिली हैं. पहले वोटर लिस्ट का एनालिसिस कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इसके बाद घर-घर जाकर कार्यकर्ता यह रिसर्च आगे बढ़ाएंगे.

यानी कांग्रेस अब वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोपों को अपनी सबसे बड़ी लड़ाई बना रही है. सवाल ये है कि क्या ‘वोट रक्षक अभियान’ के जरिए कांग्रेस 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता का भरोसा फिर से जीत पाएगी या ये मुहिम सिर्फ राजनीतिक संदेश तक ही सीमित रह जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More