Jaipur: बीजेपी शहर अध्यक्ष गोयल की बढ़ेंगी मुश्किलें! राठौड़ बोले- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ...

Rajasthan News: बीजेपी जयपुर शहर कार्यकारिणी सूची के मामले में शहर अध्यक्ष अमित गोयल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह बहुत गलत है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और ना ही होना चाहिए.

Jaipur: बीजेपी शहर अध्यक्ष गोयल की बढ़ेंगी मुश्किलें! राठौड़ बोले- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ...

Rajasthan News: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मैंने भी मीडिया समाचार के माध्यम से देखा कि भाजपा शहर कार्यकारिणी की सूची वायरल हो गई. मैं राज्यसभा में मानसून सत्र में व्यस्त था. कल रात को ही जयपुर लौटा हूं. अभी तक जयपुर शहर अध्यक्ष से बात नहीं हुई है. उनसे बात करेंगे और पूरे मामले की विस्तृत स्पष्टीकरण लेंगे. क्या कुछ हुआ है ? उसके बारे में उसके बाद ही कुछ बता पाऊंगा, लेकिन मैं मानता हूं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और ना ही होना चाहिए था.

राठौड़ ने कहा कि इस पूरे मामले में तह पर जाने की जरूरत है और मैं पूरे मामले में तह तक जाऊंगा. ऐसा होना नहीं चाहिए. लेकिन हुआ कैसे ? कभी भी इस तरह से होना नहीं चाहिए था और होता भी नहीं है. इस तरह से सूची में किसकी सिफारिश हुई , किसकी नहीं हुई, यह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आनी चाहिए. अगर ऐसा हुआ है तो उसकी सुधार की जरूरत है. हम इसके लिए आगे इस तरह की कोई घटना नहीं हो इसका भी पूरा प्रयास करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी शहर अध्यक्ष अमित गोयल शुक्रवार रात ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिल चुके हैं. राठौड़ को गोयल ने सूची वायरल होने तथा उसमें सिफारिशी नामों की सूची को लेकर सफाई दी. दूसरी ओर सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मदन राठौड़ ने मीडिया से झूठ क्यों बोला कि गोयल से उनकी बात नहीं हुई, जबकि यह तय है कि गोयल ने दिल्ली से आते ही राठौड़ से उनके आवास पर मुलाकात की थी. यह भी संभव नहीं है कि गोयल प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को इतना नेगलेट करें कि उनसे गलती पर मुलाकात ही नहीं करें. यदि मुलाकात हुई है तो राठौड़ छुपा क्यों रहे हैं ? दूसरी ओर सूची में शामिल पदाधिकारियों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मदन राठौड़ से मुलाकात की और अपनी बात रखी.

गौरतलब है कि शुक्रवार को जयपुर शहर भाजपा की कार्यकारिणी की सूची की घोषणा कर दी. भाजपा के शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्यकारिणी की सूची को सार्वजनिक कर दिया. कुल 34 नेताओं को शहर कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई थी. हैरानी की बात यह है कि 34 में से 22 नेताओं को सिफारिश के कारण कार्यकारिणी में शामिल किया गया. लिस्ट के सामने आते ही विवाद शुरू हो गया. इसके बाद अमित गोयल ने कार्यकारिणी की जारी लिस्ट को डिलीट कर दिया और नए सिरे से सूची जारी करने की बात कही. जयपुर शहर भाजपा कार्यकारिणी की सूची मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री मंत्री, विधायक तक की सिफारिश के नाम शामिल किए गए, लेकिन फिर भी सूची फेल हो गई. अब इस सूची को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सवाल उठ रहे हैं ?

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More