अनमोल विश्नोई के अपराधों की कुंडली, जानें कैसे विदेश से लॉरेंस गैंग है एक्टिव

Anmol Vishnoi News : गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल विश्नोई अब गैंग से जुड़े राज उगलेगा. NIA की टीम अनमोल से पूरे गैंग से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेगी. अनमोल विश्नोई का नेटवर्क कई देशों जैसे- पुर्तगाल, इटली, अमेरिका, बुल्गारिया, तुर्की, दुबई में फैला हुआ है. गैंग के सदस्य अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं. 

अनमोल विश्नोई के अपराधों की कुंडली, जानें कैसे विदेश से लॉरेंस गैंग है एक्टिव

Jaipur News : राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आतंक मचाने वाला गैंगस्टर अनमोल विश्नोई उर्फ भानु, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का छोटा भाई, अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनमोल पर राजस्थान और पंजाब में कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

विदेश से लॉरेंस विश्नोई गैंग की कमान

2015 से जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई अपने गैंग को विदेश बैठे गोल्डी बराड़ और अनमोल विश्नोई के जरिए संचालित करता है. दोनों मिलकर व्यापारियों, बिल्डरों और राजनीतिक हस्तियों को व्हाट्सऐप/सिग्नल (VOIP, VPN) कॉल के जरिए रंगदारी मांगते हैं। रकम नहीं देने पर शार्प शूटर भेजकर फायरिंग और हत्या तक कर दी जाती है, जिसकी जिम्मेदारी गैंग सोशल मीडिया पर खुलकर लेता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि अनमोल विश्नोई का नेटवर्क कई देशों—पुर्तगाल, इटली, अमेरिका, बुल्गारिया, तुर्की, दुबई—में फैला हुआ है. गैंग के सदस्य अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं. जैसे की -

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना
VPN अकाउंट चलाना
फरार गैंग मेंबर्स को ठिकाने देना
हथियार और ड्रग्स की सप्लाई
नए शूटर तैयार करना
हवाला के जरिए पैसों की हेराफेरी
फर्जी दस्तावेज़ और पासपोर्ट तैयार करवाना

गैंग के 18 सदस्य विदेशों में सक्रिय हैं, जबकि 9 अपराधी हाल ही में नकली पहचान पर भारत से फरार हुए हैं.


राजस्थान में 22 मुकदमें

जोधपुर कारोबारी की हत्या में भूमिका

साल 2016 में पढ़ाई के बहाने अनमोल को जोधपुर भेजा गया, लेकिन जल्द ही उस पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हो गए.

2017 में जोधपुर के व्यवसायी वासुदेव की हत्या में भी अनमोल और लॉरेंस की सीधी भूमिका सामने आई थी. हत्या से पहले वासुदेव से भारी भरकम रंगदारी मांगी गई थी.
वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को अनमोल विश्नोई ने शरण दी थी.

फर्जी पासपोर्ट और हाई-प्रोफाइल शूटआउट की साजिश.

इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बावजूद अनमोल विदेश में बैठकर वारदातों की साजिश रच रहा है. हाल ही में गैंग ने तीन हाई-प्रोफाइल शूटआउट में 6 लोगों की हत्या की तथा कई व्यापारियों को धमकी भरी कॉल की. इन वारदातों में तुर्की निर्मित ज़िगाना पिस्टल और चीन निर्मित आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ.

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की रणनीति

गैंग वारदातों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करता है और लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेता है, ताकि भय का वातावरण बनाया जा सके।गैंग स्थानीय किशोर अपराधियों को पैसे और विदेश भेजने के लालच में फंसाकर रेकी और फायरिंग करवाता है. अनमोल विश्नोई के खिलाफ एफआईआर नंबर 73/2022, थाना सदर, श्रीगंगानगर (राजस्थान) में दर्ज है. इस मामले में अदालत ने उसके खिलाफ ओपन डेटेड गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है.

पुलिस और जांच एजेंसियां अनमोल विश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन फरार अपराधियों के विदेशी ठिकाने कार्रवाई में बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news