मधु किन्नर हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Jaipur News: कोटपूतली जिले के नीमराना में मधु किन्नर हत्याकांड के मामले में नीमराना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मधु किन्नर हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Jaipur News

Madhu Kinnar Murder Case: राजस्थान के कोटपूतली जिले में नीमराना में मधु किन्नर हत्याकांड के मामले में नीमराना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ समीर यूपी के ननकागढ़ी का रहने वाला है.

आरोपी मोहम्मद जावेद ने शूटर पवन गुर्जर को वारदात से पहले रेकी करवाई थी. हालांकि शूटर पवन गुर्जर अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है. पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को बाइक सवार बदमाश ने नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में दीपावली की बधाई लेने आई मधु किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने जांच करते हुए जरीना व सोनिया किन्नर को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल पुलिस शूटर पवन गुर्जर को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न संभावित इलाकों में दबिश दे रही है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

कोटपूतली-बहरोड़ में ग्राम कायमपुराबास में अवैध खनन के खिलाफ 350 दिन से लगातार धरना जारी है. खननकर्ताओं द्वारा गांव में डर का माहौल बनाने और गहरी-गहरी हॉल लगाकर घरों में दरारें पैदा करने जैसी घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने खनन एरिया में डटकर विरोध किया.

ग्रामीणों का कहना है कि खनन से गांव की भूमि और पर्यावरण गंभीर खतरे में है. कई पेयजल स्रोत सूखने लगे हैं, खेती योग्य जमीन बंजर हो रही हैं और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. धरने में शामिल ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की और एकजुट होकर गांव बचाओ, खनन माफिया भगाओ के नारे लगाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More