छात्र संघ चुनाव की मांग पर राजस्थान विश्वविद्यालय में बवाल, अशोक गहलोत ने पुलिस कार्रवाई को बताया निंदनीय

Ashok Gehlot: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

छात्र संघ चुनाव की मांग पर राजस्थान विश्वविद्यालय में बवाल, अशोक गहलोत ने पुलिस कार्रवाई को बताया निंदनीय
Image Credit: Ashok GehlotSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ashok Gehlot: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. छात्र नेता पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

आज गुरुवार 14 अगस्त को प्रशासन द्वारा अनशन समाप्त करवाने की कोशिश की गई, लेकिन छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने साफ कर दिया कि जब तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं होती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

छात्र संगठनों की ओर से दबाव बढ़ता जा रहा है और ABVP ने आज एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी की थी, जिसके चलते पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात की गई. इस दौरान पुलिस बल द्वारा धरने पर बैठे छात्र नेताओं को वहां से जबरन उठाये जाने की कोशिश की गई. हालांकि प्रशासन की ये कोशिश नाकाम रही.

छात्रों के साथ हुए इस व्यवहार को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर लिखा छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में अनशन कर रहे छात्र नेताओं को पुलिस द्वारा जबरन बलपूर्वक वहां से उठाना निंदनीय है.

लोकतंत्र में धरना, प्रदर्शन, अनशन अपनी बात सरकार के सामने रखने के लोकतांत्रिक तरीके हैं. राज्य सरकार को बल प्रयोग की बजाय इन छात्रों से बात कर समाधान निकालना चाहिए. अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर घटना की वीडियो शेयर करते हुए लिखा.

हालांकि प्रशासन ने पहले ही छात्र नेताओं को प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार करते हुए छात्रों को नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन जारी है. जिसके बाद पुलिस बल के सहारे छात्र नेताओं को जबरदस्ती अनशन से हटाने की कोशिश की गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More