किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल पर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप, बोले- दोनों पहले एक ही साथ...

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भजनलाल सरकार, विपक्षी नेता हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा पर जमकर निशाना साधा.

किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल पर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप, बोले- दोनों पहले एक ही साथ...
Image Credit: Ashok Gehlot

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भजनलाल सरकार, विपक्षी नेता हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा पर जमकर निशाना साधा.

अशोक गहलोत ने राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने के फैसले पर सरकार की भूमिका को "दोहरे चरित्र" का उदाहरण बताया और इसे युवाओं के साथ धोखा करार दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

गहलोत ने कहा कि जब कोर्ट ने सरकार से भर्ती मामले में निर्णय लेने को कहा तब सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया. बल्कि कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि भर्ती रद्द नहीं होनी चाहिए, लेकिन अब जब कोर्ट ने भर्ती रद्द की, तो सरकार इसका स्वागत कर रही है, जो उनके अनुसार "दोहरे रवैये" का प्रमाण है.

सरकार ने पेपर लीक करने वालों को बचाने के लिए निर्णय नहीं लिया और अब कोर्ट के फैसले की आड़ ले रही है. पूर्व CM अशोक गहलोत ने इस मामले की गहन जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही भजनलाल सरकार को सुझाव दिया कि राजस्थान हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ जनहित में अपील करें और पारदर्शिता बरतें.

रीट पेपर लीक पर कांग्रेस सरकार की कार्रवाई का जिक्र

अशोक गहलोत ने अपनी पिछली सरकार के कार्यकाल में रीट परीक्षा पेपर लीक के मामले की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय SOG से जांच कराई गई. परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की गई और 50,000 पदों पर भर्ती कर युवाओं को न्याय दिलाया गया. हमने सख्त कानून बनाए, जिनमें 10 करोड़ की पेनल्टी, आजीवन कारावास और संपत्ति कुर्क जैसे प्रावधान शामिल थे.

बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा पर गहलोत का आरोप

अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा दोनों ने मिलकर उनकी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रची थी. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने हेलिकॉप्टर से पूरे राजस्थान में घूम-घूमकर यह कोशिश की थी, लेकिन सरकार बच गई, जो उनके अनुसार बड़ी उपलब्धि थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.