राजस्थान में नए यूजर चार्ज पर 247 मंडियों में हड़ताल, गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा

Ashok Gehlot on Rajasthan Mandi strike : राजस्थान में भजनलाल सरकार के कृषि उपज मंडियों में व्यापारियों पर लगे यूजर चार्ज का विरोध हो रहा है. व्यापारियों का कहना है कि मंडी के अंदर वस्तु खरीदने पर 100 रुपए पर 50 पैसे अधिक देना होगा. मामले को लेकर गहलोत मुखर हैं और पोस्ट कर राजस्थान सरकार से सवाल कर रहे हैं.

राजस्थान में नए यूजर चार्ज पर 247 मंडियों में हड़ताल, गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News : राजस्थान की भाजपा सरकार ने एक आदेश के निकालकर मंडी और उप-मंडी यार्ड में गैर-अधिसूचित कृषि उपज और खाद्य पदार्थों पर प्रति 100 रुपए के लेन-देन पर 50 पैसे यूजर चार्ज देना होगा. रोज काम आने वाले दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, तिलहन, खाद्य तेल, नमक और ड्राई फ्रूट्स इसके दायरे में आएंगे जिससे खाद्य पदार्थों के व्यापारियों एवं ग्राहक दोनों पर ही आर्थिक भार बढ़ेगा.

इसके विरोध में प्रदेश की 247 खाद्य पदार्थ मंडियां हड़ताल पर हैं. इससे व्यापारियों को घाटा हो रहा है एवं आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य सरकार को अविलंब इन व्यापारियों से बात कर इसका समाधान निकालना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है पूरा मामला
दरअसल कृषि उपज मंडियों में व्यापारियों पर सरकार ने नया यूजर चार्ज लागू किया है. यानि की टैक्स मंडी परिसर के अंदर बेचे जाने वाले हर खाद्य उत्पाद पर लागू है. हालांकि मंडी परिसर के बाहर व्यापार करने पर शुल्क से पूरी तरह की छूट दी गयी है.

इस यूजर चार्ज का विरोध हो रहा है. व्यापारियों का कहना है कि मंडी के अंदर वस्तु खरीदने पर 100 रुपए पर 50 पैसे अधिक देना होगा. शक्कर को छोड़कर ज्यादातर खाद्य पदार्थों पर यूजर चार्य लागू होगा. जो किसान अपनी उपज बेचने मंडी में आते हैं और उसी दौरान घर की खाद्य सामग्री यहां से लेकर जाते है, उनके लिए ये यूजर चार्ज अतिरिक्त बोझ जैसा होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author