वोट चोरी मामले में अशोक गहलोत के चुनाव आयोग से तीखे सवाल

Rajasthan Politics : राहुल गांधी ने वोट चोरी पर आज एक और धमाके का दावा किया. उन्होने कर्नाटक और महाराष्ट्र के निर्वाचन क्षेत्रों में वोट चोरी का दावा किया, राहुल गांधी के दावों के बाद सूबे में कांग्रेस और भाजपा में जमकर जुबानी जंग देखने को मिल रही है

वोट चोरी मामले में अशोक गहलोत के चुनाव आयोग से तीखे सवाल
Image Credit: Rajasthan PoliticsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Politics : कथित वोट चोरी के मामले पर राहुल गांधी ने एक बार फिर आज देश की जनता का ध्यान खींचने की कोशिश की. चुनाव आयोग के वोट जोड़ने और वोट घटाने के तरीके पर सवाल खड़े किये. राहुल गाधी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो निर्वाचन क्षेत्रों के उदाहरण सामने रखे . कर्नाटक के अलंद में छह हजार वोटर्स के नाम डिलीट करने के आरोप लगाये गये.

राहुल गांधी ने दावा किया कि वोट डिलीट करने के लिए जिन मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया. वो नंबर कर्नाटक में रजिस्टर ही नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस मजबूत है. उन इलाकों को टारगेट किया गया है. जिस तरीके से कर्नाटक में वोट हटाये गये. उसी तरीके से महाराष्ट्र में वोट जोड़ दिये गये. इसी आधार पर उन्होंने कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र में वोट चोरी पकड़ने का भी दावा किया.

Add Zee News as a Preferred Source

राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस के तत्काल बाद सूबे में भी सियासी पारा चढ गया. कांग्रेस राहुल के पक्ष में तो भाजपा ने राहुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा. किसी ने नकली लॉगिन बनाकर 12 मतदाताओं को डिलीट कर दिया, मतदाता सूची से और भी नाम डिलीट करने का प्रयास किया गया. जो मोबाइल नंबर कर्नाटक में रजिस्टर्ड ही नहीं हैं. उनका उपयोग कर मतदाता सूची से लोगों के नाम डिलीट किये गये.

गहलोत ने राहुल गांधी की हां में हां मिलाते हुए लिखा- चुनाव आयोग बताये कि इनका संचालन कैसे हुआ ? इन्हें कहाँ से ऑपरेट किया गया ? ओटीपी किसने जनरेट किए ताकि पूरी प्रक्रिया को बाधित किया जा सके ?
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने सवाल उठाये कि चुनाव आयोग राहुल गांधी के सवालों के जवाब नहीं दे रहा है. देश की जनता से सच्चाई छुपाई जा रही है. देश के मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन हो रहा है. खाचरियावास ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, एक दिन चुनाव आयोग के खिलाफ देश की जनता का गुस्सा भड़केगा. इसकी तमाम जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होगी.

राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने जमकर पलटवार किया
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी से लेकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अरूण चतुर्वेदी तक, भाजपा नेताओं ने राहुल के आरोपों को सच्चाई से परे बताया. घनश्याम तिवाड़ी बोले-राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कह रहे हैं, वो तो फुस्स पटाखा भी नहीं है, राहुल गांधी देश की जनता को भ्रम में रखकर अपनी ही गंभीरता पर सवाल खड़े कर रहे हैँ.

बहरहाल, पूरे देश में राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी कथित वोट चोर गददी छोड़ का अभियान चला रही है, खुद को परिपक्व नेता के तौर पर साबित करने की चुनौती उनके सामने आ है. उन्होंने जिस अंदाज में कथित वोट चोरी का मुददा उठाया है. उससे कांग्रेस पार्टी में तो उन्हें समर्थन मिलता दिख रहा है. पर देश की जनता अब भी राहुल गांधी के आरोपों को गंभीरता से लेती दिखाई नहीं पड़ रही है. आखिर सवाल चुनाव आयोग की साख से जुड़ा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More