Trending Photos

Rajasthan News : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने वक्फ प्रोपर्टी पर लाए गए बिल को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है.
गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बिल को मौजूदा मुद्दों से ध्यान हटाने वाला बताया है. गहलोत ने एक्स पर लिखा - ऐसा लगता है कि भारत सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शेयर मार्केट में चल रही गिरावट और रुपए के वेल्यू करने जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये बार बार अल्पसंख्यक वर्ग को निशाने पर लेने वाले कानून बनाती है.
पहले सीएए के दौरान भी ऐसा देखा गया, लेकिन कानून 2020 में ही बना दिया लेकिन इसके नियम 2024 में बनाए गये थे. इसका राजनीतिक लाभ लेने के लिए बार बार इस मुद्दे को उछाला गया है, पूरे देश में तनाव पैदा किया गया. वक्फ को लेकर बी कानून बनाना इसी का हिस्सा है.
वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. डोटासरा ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को लेकर केंद्र सरकार की नीयत में ही खोट है.
केंद्र सरकार अपने चहेतों को वक्फ संपत्तियों का मालिक बनाना चाहती है, इसलिए मनमाने तरीके से बिल लेकर आ गये हैं. हिंदू मुसलमान ध्रुवीकरण भी हो जाएगा , राजनीतिक रोटियां भी सेक ली जाएंगी.
इससे पहले पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हिंदू मुस्लिम करना और आपस में लड़ाना नहीं है. सरकार को जनहित के काम करने चाहिए और बेरोजगारों को रोजगार देना चाहिए. आमजन को राहत देने के काम करने चाहिए लेकिन बीजेपी का ऐसे कामों से कोई सरोकार नहीं है.
डोटासरा ने कहा कि वक्फ बिल संशोधन की 70 साल से कोई जरूरत नहीं हुई. फिर ऐसी क्या वजह थी जो इस बिल को लाया गया.