रिफाइनरी परियोजना में देरी को लेकर अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को घेरा, डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए पूछे तीखे सवाल...

Rajasthan Politics: भाजपा की लेटलतीफी से पचपदरा रिफाइनरी की लागत 37,000 करोड़ से 1 लाख करोड़ पार! 2025-26 बजट में अगस्त 2025 से उत्पादन का वादा, पर CM भजनलाल शर्मा व मंत्री हरदीप सिंह की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है। कांग्रेस ने 80% काम पूरा किया, फिर डबल इंजन सरकार में देरी क्यों?

रिफाइनरी परियोजना में देरी को लेकर अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को घेरा, डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए पूछे तीखे सवाल...
Image Credit: Rajasthan Politics

Jaipur News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा-बालोतरा रिफाइनरी परियोजना में देरी और लागत वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. गहलोत ने अपने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि रिफाइनरी अगस्त 2025 से उत्पादन शुरू कर देगी, लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के रिफाइनरी दौरे के बाद जारी बयानों और सरकारी प्रेस नोट में उत्पादन शुरू होने की तारीख का कोई जिक्र नहीं किया गया.

उन्होंने इसे "आश्चर्यजनक चुप्पी" करार देते हुए जनता में संदेह पैदा होने की बात कही.गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान, कोविड-19 महामारी के बावजूद, रिफाइनरी का 80% से अधिक काम पूरा हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने आरोप लगाया कि 2013 में शुरू हुई इस परियोजना को 2013-2018 और 2023 से अब तक भाजपा सरकार की "लेटलतीफी" के कारण लागत 37,000 करोड़ रुपये से बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

गहलोत ने कहा कि यदि सरकार बदलने के बाद परियोजना को रोका नहीं गया होता, तो लागत में इतनी भारी वृद्धि नहीं होती.उन्होंने सवाल उठाया कि "डबल इंजन" की सरकार के बावजूद रिफाइनरी का काम धीमा क्यों है.

यह परियोजना राजस्थान के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. गहलोत के इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है, और जनता अब सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Banswara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं