सहकारिता AC कांड में अफसरों को कठोर कार्रवाई से बचाने की कोशिश, 16 सीसी के बजाय 17 सीसी में थमाई चार्जशीट

Jaipur News: राजस्थान में  सहकारिता AC कांड में अफसरों को कठोर कार्रवाई से बचाने की कोशिश की गई. अफसरों को मेहरबानी दिखाते हुए विभाग ने उनकी चार्जशीट ही बदल दी, जिससे इन अफसरों पर सिर्फ दिखावे की कार्रवाई हो सके. 

सहकारिता AC कांड में अफसरों को कठोर कार्रवाई से बचाने की कोशिश, 16 सीसी के बजाय 17 सीसी में थमाई चार्जशीट
Image Credit: jaipur

Jaipur News: सहकारिता AC कांड में अफसरों को कठोर कार्रवाई से बचाने की कोशिश की गई. अफसरों को मेहरबानी दिखाते हुए विभाग ने उनकी चार्जशीट ही बदल दी, जिससे इन अफसरों पर सिर्फ दिखावे की कार्रवाई हो सके. आखिरकार अफसरों को AC कांड में कैसे पसीना आने से बचाया जा रहा है, h{]fS इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में!

उमस में पसीना आने से बचाने की कोशिश सफल
उमस भरे मौसम के बीच सहकारिता में अफसरों को पसीना ना आए, इसके लिए विभाग ने चार्जशीट ही बदल दी. सहकारिता AC कांड में अफसरों को कठोर कार्रवाई से बचाने की कोशिश की गई. बिना अनुमति एसी लगाने वाले 4 दोषी अफसरों की विभाग ने चार्जशीट बदल दी. पहले अधिकारियों को 16 CC में चार्जशीट देनी थी,लेकिन अचानक से इन दोषी अफसरों पर मेहरबानी हुई और तुरंत चार्जशीट 17 सीसी में बदल गई.विभाग ने SLBC MD जितेंद्र प्रसाद शर्मा,एडिशनल रजिस्ट्रार 2 संदीप खंडेलवाल, सहकारिता एडिशनल रजिस्ट्रार बैंकिंग सुरेंद्र सिंह राठौड़, अपैक्स बैंक MD संजय पाठक की चार्जशीट बदली गई.16 CC की चार्जशीट में कठोर कार्रवाई का प्रावधान जबकि 17 CC की चार्जशीट में इतना कठोर प्रावधान नहीं. इसी वजह से अफसरों की चार्जशीट ही बदली दी गई.अब विभाग ने सवाल ये उठता है? कि आखिरकार इन चारों अफसरों पर कौन कौन मेहरबान है. विभाग ने तत्कालीन संयुक्त रजिस्ट्रार प्रशासन सुरभि शर्मा को भी बिना अनुमति एसी लगाने पर नोटिस थमाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

16 सीसी के तहत कार्रवाई का प्रावधान
राजस्थान सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण,अपील नियम, 1958 में 16 सीसी के तहत अनुशासनहीनता के लिए सरकारी कर्मचारी को दंडित किया जा सकता है. इसमें जांच प्रक्रिया का पालन करके कर्मचारी को सुनवाई का मौका दिया जाता है और यदि वह दोषी पाया जाता है. तो उस पर गंभीर दंड लगाया जाता है. जैसे वेतन वृद्धि रोकना या सेवा से बर्खास्त करना, निलंबन. इस नियम के तहत कार्रवाई से पहले कर्मचारी को अपना पक्ष रखने और बेगुनाही साबित करने का अवसर दिया जाता है.16 सीसी की चार्जशीट दोषी कर्मचारी को डीओपी से मिलती है.

17 सीसी के तहत कार्रवाई का प्रावधान
राजस्थान सिविल सेवा आचरण नियम, 1958 में 17 सीसी के तहत किसी सरकारी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है,लेकिन 16 सीसी के मुकाबले कम.इसके तहत निलंबन, पदोन्नति रोकना या आर्थिक नुकसान की वसूली शामिल हो सकती है. 17 सीसी की चार्जशीट संबंधित विभाग से दोषी कर्मचारी को थमाई जाती है.

किसने किसके दफ्तर में लगवाया एसी
SLBC MD जितेंद्र प्रसाद शर्मा ने एडिशनल रजिस्ट्रार 2 संदीप खंडेलवाल के दफ्तर में,अपैक्स बैंक MD संजय पाठक ने एडिशनल रजिस्ट्रार बैंकिंग सुरेंद्र सिंह के ऑफिस में बिना अनुमति के एसी लगवाई हालांकि अभी तो नेहरू सहकार भवन में बिना वित्त विभाग की स्वीकृति के एसी लगाने वाले अफसरों पर भी गाज गिरेगी लेकिन गाज गिरने से पहले सहकारिता विभाग में अफसरों को कठोर कार्रवाई से बचाया जा रहा है. बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार किसकी सिफारिश से चार्जशीट बदली गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More