केदारनाथ थीम पर सजेगा बाबा श्याम का दरबार, 2500 महिलाएं कलश यात्रा में होंगी शामिल

Rajasthan News: जयपुर की पावन धरती पर पहली बार बाबा श्याम का दरबार केदारनाथ की थीम पर सजेगा. छोटी काशी में शुक्रवार से भक्ति का महापर्व “श्याम महाकुंभ” शुरू होने जा रहा है.

केदारनाथ थीम पर सजेगा बाबा श्याम का दरबार, 2500 महिलाएं कलश यात्रा में होंगी शामिल
Image Credit: Baba ShyamSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर की पावन धरती पर पहली बार बाबा श्याम का दरबार केदारनाथ की थीम पर सजेगा. छोटी काशी में शुक्रवार से भक्ति का महापर्व “श्याम महाकुंभ” शुरू होने जा रहा है. 33वें वार्षिक श्याम महोत्सव का आयोजन श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति द्वारा शास्त्रीनगर के खंडेलवाल कॉलेज में किया जाएगा.

इस भव्य आयोजन की शुरुआत 20 सितंबर को शाम 6 बजे राधा दामोदर मंदिर, बनीपार्क से निकाली जाने वाली कलश यात्रा से होगी. 2500 महिलाएं सतरंगी साड़ियों में कलश सिर पर रख, मंगल गीतों के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगी. यात्रा मार्ग को गोबर से लीपा जाएगा और गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई जाएंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

इस बार बाबा श्याम गरुड़ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे. पुरी की तर्ज पर रथ को श्रद्धालु हाथों से खींचते हुए चलेंगे. पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए कोई इलेक्ट्रॉनिक झांकी नहीं दिखाई जाएगी. कांवटिया सर्किल पर तीन मंजिला भव्य मंच से कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा.

कार्यक्रम स्थल पर 150x150 फीट का डोम भक्तों के बैठने के लिए तैयार किया गया है. देश-विदेश से मंगाए गए एक टन फूलों से बाबा का दरबार सजाया जाएगा. 20 और 21 सितंबर को विराट भजन संध्या में संजू शर्मा, सीमा मिश्रा, सौरभ शर्मा जैसे भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

भजन का यह सिलसिला लगातार 36 घंटे तक चलेगा. इस आयोजन में सर्वधर्म संत और समाज जन मिलकर बाबा की आरती करेंगे. यह आयोजन श्याम श्रद्धा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण प्रेम का एक अनोखा संगम बनकर उभरेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More