Rajasthan Crime: बगरू में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Rajasthan Crime: जयपुर के नेवटा गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सुनसान जगह पर हत्या की आशंका जताई जा रही है. युवक की पहचान के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Rajasthan Crime: बगरू में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, सोशल मीडिया से हुई पहचान
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सेज थाना इलाके के नेवटा गांव में चलावरिया की ढाणी के पास एक कॉलोनी में आज सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला. ग्रामीणों की सूचना पर सेज थानाधिकारी उदयसिंह शेखावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए. मृतक के परिजनों की तलाश के लिए फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिससे दोपहर बाद मृतक के परिजन सेज थाना पहुंचे.

टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था मृतक युवक
मृतक की पहचान तोफ़ान बैरवा निवासी बीड़ रामचंद्रपुरा, रेनवाल मांझी के रूप में हुई. मृतक युवक टैंट हाउस में मजदूरी का काम करता था. एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है. मृतक के परिजनों की ओर से सेज थाने में अज्ञात लोगों द्वारा युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया. पुलिस ने शव को बगरू उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल ओर एसीपी बगरू हेमेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीमों को जल्द मामले का खुलासा करने के लिए दिशा निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार की चोट के कई निशान मिले, जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. पुलिस अब युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. थानाधिकारी उदयसिंह शेखावत ने बताया कि युवक की कहीं और हत्या कर यहां डाला गया है, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More