Rajasthan News: वाइस प्रिंसिपल को पदावतन करने पर रोक, कोर्ट ने मांगा जवाब

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट ने वाइस प्रिंसिपल को पदावनत कर व्याख्याता बनाने के आदेश पर रोक लगाई. साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव और शिक्षा निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया.

Rajasthan News: वाइस प्रिंसिपल को पदावतन करने पर रोक, कोर्ट ने मांगा जवाब
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के वाइस प्रिंसिपल को पदावनत कर वापस व्याख्याता लगाने के आदेश पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही अदालत ने मामले में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. जस्टिस महेन्द्र कुमार गोयल की एकलपीठ ने यह आदेश सत्यनारायण की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए.

व्याख्याता से वाइस प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत, फिर किया निरस्त
याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता को 28 फरवरी, 2023 को व्याख्याता से वाइस प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत किया गया था. तब से याचिकाकर्ता वाइस प्रिंसिपल पद का काम करता चला आ रहा है. इस दौरान विभाग ने जुलाई, 2024 में काउंसलिंग कर उसे इस पद पर नियमित नियुक्ति देते हुए दूसरी स्कूल में कार्य ग्रहण करवा दिया. याचिका में कहा गया कि गत 28 मई को विभाग ने उसकी पदोन्नति को यह कहते हुए निरस्त कर दी कि उसे पूर्व में कम परिणाम लाने के चलते परिनिन्दा का दंड दिया गया था. ऐसे में उसे पदोन्नत नहीं किया जा सकता था. इसके बाद विभाग ने उसे व्याख्याता पद पर नियुक्ति देने के लिए पांच जुलाई को एपीओ कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

एपीओ करने से पूर्व नहीं दिया सुनवाई का मौका
इसे चुनौती देते हुए कहा गया कि उसे पदावनत और एपीओ करने से पूर्व सुनवाई का मौका नहीं दिया गया, जो कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है. इसके अलावा किसी कर्मचारी को परिनिंदा के दंड के आधार पर पदोन्नति से वंचित नहीं किया जा सकता है. इसलिए उसके पदावनत आदेश और एपीओ आदेश को रद्द किया जाए, जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को पदावनत करने के आदेश पर रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More