Bansur News: हिस्ट्रीशीटर घनश्याम पर हुई जानलेवा फायरिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bansur News: राजस्थान के बानसूर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर घनश्याम पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्कार कर लिया है. वहीं, दूसरी ओर एक युवक ने मिस्त्री की दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये पार किए. 
 

Bansur News: हिस्ट्रीशीटर घनश्याम पर हुई जानलेवा फायरिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Bansur News

Bansur News: राजस्थान के बानसूर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर घनश्याम उर्फ घन्या गुर्जर पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी.

घटना 10 जून की है जब कोटपूतली रोड स्थित बुटेरी टोल नाके पर हिस्ट्रीशीटर घनश्याम गुर्जर एक दुकान के बाहर बैठा हुआ था. उसी दौरान एक गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

थाना अधिकारी सुरेंद्र मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तीसरे आरोपी हिमांशु गुर्जर निवासी बुटेरी को भी पकड़ लिया गया है. आरोपी को मेडिकल जांच के लिए बानसूर उप-जिला अस्पताल लाया गया और इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है. पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और साजिशकर्ताओं की भी तलाश कर रही है.

पढ़िए राजस्थान क्राइम की एक और खबर
चौमूं शहर में चोरी की वारदातों ने एक बार फिर से लोगों की नींद उड़ा दी है. ताजा मामला धोली मंडी स्थित मिस्त्री की दुकान का है, जहां एक युवक मिस्त्री की दुकान में पहुंचा जहां दुकानदार को बातचीत में लगाया. पहले मिस्त्री से उसका मोबाइल मांगा और किसी को कॉल किया.

बात करते करते युवक ने गल्ले से 10 हजार रुपये पार कर लिए. मोबाइल लेकर दुकान के बाहर आ गया. बाहर अपने दूसरे साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया. पीड़ित दुकानदार ने इस घटना की शिकायत चौमूं थाने में दर्ज करवाई है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.