Behror Crime News: बहरोड़ में रैपिडो बाइक बुक कर बदमाशों ने चालक का अपहरण कर लिया. फिरौती की मांग की, पर पैसे न मिलने पर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया.
Trending Photos

Rajasthan News: बहरोड़ पुलिस ने 19 अप्रैल को गांव मांचल के पास युवक की मारपीट करते हुए हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितेश स्वामी को गिरफ्तार किया है. आरोपी नितेश बहरोड़ के भावता की ढाणी का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पैसों के लिए युवक का अपहरण और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि 19 अप्रैल को गांव मांचल के पास खेत में युवक का शव पड़ा हुआ मिला. पहचान करने पर मृतक राहुल हरियाणा के तावडू क्षेत्र के हनुमान नगर (खोहरी) का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि आरोपी नितेश ने ही मृतक की बाइक टैक्सी को रैपीडो से बुक कराया था. प्लानिंग के अनुसार, मृतक राहुल को बंधक बनाकर बहरोड़ लेकर आए. यहां तीनों आरोपियों ने बियर पी और पैसे की डिमांड की. मृतक ने अपने परिजनों को कॉल करके पैसे मांगे. इसके बाद दोस्त से भी पांच हजार रुपए मंगवाए, जिसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया. इसके बाद मृतक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मृतक की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उसका लिवर तक फट गया था.
तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी
हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी रोहित और गौरव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है जो रिमांड पर चल रहे हैं. हत्या का मुख्य आरोपी नितेश (22) पुत्र नरेश जाती स्वामी निवासी भावता की ढाणी के पास से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की है. इसके खिलाफ पहले भी कई मामले बहरोड़ और मांढण थाने में दर्ज हैं. पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 28 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है.
रिपोर्टर- अमित यादव
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ेंRajasthan Newsऔर पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!