&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जयपुर में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बेहद खास रही. इस बैठक में रिफाइनरी के दूसरे संसोधन को मंजूरी मिली. जनवरी में पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने राजस्थान आएंगे. मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि रिफाइनरी के दूसरे संशोधन को मंजूरी दी है. 1 जुलाई 2026 से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होगा. अब कुल लागत 79459 करोड़ रुपए हुई. राज्य हित को कोई नुकसान नहीं होगा.
राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति को आज राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी. अब पुराने वाहन स्क्रैप करवाने पर अधिक फायदा मिलेगा. अभी तक पुराने वाहन स्क्रैप पर 25 फीसदी की छूट मिलती थी. नए वाहन की खरीद के लिए टैक्स में 25 फीसदी की छूट मिलती थी. लेकिन आज राज्य कैबिनेट ने नई नीति को मंजूरी दी है. इसमें अब पुराने वाहन स्क्रैप करवाने पर अधिक छूट मिलेगी. नए वाहन की खरीद के लिए टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. हालांकि अधिकतम टैक्स छूट 1 लाख रुपए तक ही मिल सकेगी. जबकि पूर्व में अधिकतम सीमा का प्रावधान नहीं था. पुराने वाहनों को नष्ट करने को बढ़ावा देने के लिए नीति लाई गई है. जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी.
भजनलाल कैबिनेट की बैठक में राजस्थान AI ML policy को मंजूरी मिली है. भजनलाल कैबिनेट ने कहा कि पारदर्शिता बढ़ेगी, डेटा की सुरक्षा बढ़ेगी. AI अधिकारियों की हर विभाग नियुक्ति करेंगे. स्टार्टअप MSME शिक्षा में AI एजुकेशन को बढ़ावा देंगे.
कैबिनेट की बैठक में कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर सरकार का जोर रहा. भजनलाल सरकार ने इसके लेकर बड़ा फैसला लिया. मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि उद्यमों में नवीनीकरण ऊर्जा को प्रोत्साहित करने वालों को सरकार ग्रीन क्रेडिट वाउचर जारी करेगी. प्रदूषण की रोकथाम में मदद मिलेगी. लेखा सेवा नियमों में भी संशोधन किया. राजस्थान विधानसभा सचिवालय भर्ती नियम में भी संशोधन किया. अब सैन्य और अर्द्ध सैनिक बलों के कार्मिक आवेदन कर सकेंगे.
खबर अभी अपडेट हो रही है…
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!