&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार में बनाए गए नए संभाग और जिलों के खत्म होने का असर विभागों में पदों पर दिखाई दे रहा है, जिस तरह से संभागों, जिलों को समाप्त किया गया, उसी तरह से बढाए गए पदों को भी सरकार धीरे-धीरे खत्म कर रही है. जलदाय महकमे में भी इंजीनियर्स के पदों को समाप्त कर दिया है.आखिर कौन-कौन से पदों पर खत्म किया, पढ़िए, इस रिपोर्ट में!
6 दफ्तर बंद किए
भाजपा सरकार पिछली गहलोत सरकार के एक और फैसले को बदला है. संभाग-जिलों के बाद PHED इंजीनियर्स के पद राज्य सरकार ने खत्म कर दिए है. समाप्त किए गए तीन संभाग पाली, बांसवाड़ा, सीकर में रीजन और 7 में से 3 जिलों के अधीक्षण अभियंता जिसमें केकड़ी, सांचौर, शाहपुरा वृत दफ्तर को समाप्त कर दिए है. जिससे 3 अतिरिक्त मुख्य अभियंता और 3 अधीक्षण अभियंता के पदों को खत्म हो गए है. 4 वृत दूदू, नीमकाथाना, गंगापुर सिटी, अनूपगढ़ को अजमेर, बीकानेर, कोटा, बीकानेर प्रोजेक्ट में हस्तांतरित किए गए है. संयुक्त सचिव प्रवीण लेखरा ने इस संबंध में आदेश जारी किए है.
इन संभाग-जिलों में ये पद खत्म
| समाप्त संभाग/जिले | खत्म हुए पद |
| पाली संभाग | रीजन दफ्तर(ACE) |
| बांसवाड़ा संभाग | रीजन दफ्तर (ACE) |
| सीकर संभाग | रीजन दफ्तर (ACE) |
| केकड़ी जिला | वृत्त दफ्तर (SE) |
| सांचौर जिला | वृत्त दफ्तर (SE) |
| शाहपुरा जिला | वृत्त दफ्तर (SE) |
डीपीसी की उम्मीद जगी
अब राज्य सरकार पीएचईडी में 6 इंजीनियर्स के पदों को समायोजित करेगी. जलदाय विभाग की अगली DPC में पद कम हो जाएंगे. वहीं इन दफ्तरों से संबंधित 33 कार्मिकों के पदों को भी समाप्त कर दिया. हालांकि 3 महीने बाद भी विभाग में इस साल की डीपीसी नहीं हुई. जल जीवन मिशन और स्पेशल प्रोजेक्ट चीफ इंजीनियर की सीट अतिरिक्त चार्ज पर चल रही है. ऐसे में अब इंजीनियर्स को उम्मीद है कि विभाग में जल्द डीपीसी होगी.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: दहेज की लालच में बने दानव! विवाहिता की मारपीट, फिर भी मन नहीं भरा तो...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!