Khairthal Tijara News : भजनलाल सरकार खैरथल-तिजारा जिले का नाम और मुख्यालय बदलना चाहती है. जिसके लिए राजस्व विभाग के प्रस्ताव को सीएम भजनलाल शर्मा मंजूरी भी दे चुके हैं
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khairthal Tijara News : राजस्थान सरकार के द्वारा खैरथल तिजारा जिले का नाम और मुख्यालय बदलने को लेकर अब सियासत में हलचल तेज हो हुई है. सरकार जिले का नाम खैरथल तिजारा से बदलकर भर्तृहरि नगर करने और जिला मुख्यालय भिवाड़ी करने के राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है.
अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. इस पर किशनगढ़बास से कांग्रेस विधायक दीपचंद खैरिया ने आपत्ति जताई है. विधायक ने कहा- खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर रखने के पीछे सरकार की क्या नीयत है वो तो भगवान ही जाने.
लेकिन इस फैसले का मुकाबला तो जनता करेगी, वहीं किसी और जगह जिला मुख्यालय बनाया जाता है. तो वो गांव में घुस नहीं पाएंगे. मैं जनता के साथ इसका विरोध करूंगा. वही अचानक हुए नाम परिवर्तन के बाद पूरे जिले में चर्चा बनी हुई है.
आपको बता दें कि भजनलाल सरकार खैरथल-तिजारा जिले का नाम और मुख्यालय बदलना चाहती है. जिसके लिए राजस्व विभाग के प्रस्ताव को सीएम भजनलाल शर्मा मंजूरी भी दे चुके हैं. अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा. और वहां से केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा.
गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद नाम बदला जा सकेगा. जिले का नाम बदले के साथ ही जिला मुख्यालय का नाम बदलेन की प्रस्ताव भी है. आपको बता दें कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने जिलों के पुनर्गणन के दौरान खैरथल-तिजारा को नया जिला घोषित किया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!