&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रदेश सरकार राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती दने के लिए एक बेहतरीन प्लान तैयार किया है. सरकार के इस प्लान से बच्चों की नीव मजबूत तो होगी ही उनका आत्मविशवास भी बढ़ेगा साथी ही उनका भविष्य भी उज्जवल होगा, इसके लिए मुख्यमंत्री शिक्षित अभियान के प्रखर राजस्थान 2.0 की शुरुआत की गई है.
आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ने और समझने की क्षमता को विकसित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है. अभियान की शुरुआत 5 सितंबर से हुई है. इस अभियान के लिए शिक्षा विभाग ने 90 दिन की कार्य योजना तैयार की है, जिसके आधार पर कमजोर बच्चों को पढ़ाया जाएगा. यह अभियान 5 दिसंबर चलेगा. इस बीच लगातार 12 सप्ताह तक क्रमवार शिक्षण कार्य कराया जाएगा.
बच्चों की पढ़ाई की कमजोरी होगी दूर
अभियान में बच्चों की पढ़ाई की कमजोरी को दूर किया जाएगा, जो विभाग के शाला संबलन और एआई आधारित में अपनी कक्षा के अनुसार पढ़ने में समर्थ नहीं है उन बच्चो को पढ़ाई के क्षेत्र में मजबूती प्रधान करने के लिए ये कार्य योजना बनाई गई है. इसके लिए विद्यार्थियों को तीन समूहों में बांटा गया है.
स्कूलों में बनेंगे तीन समूह
पहला समूह- इसमें ऐसे विद्यार्थी होंगे जिनको मात्राओं और अक्षरों को पहचानने में कठिनाई होती है.
दूसरा समूह - इसमें ऐसे विद्यार्थी होंगे जिनको शब्द पढ़ने में कठिनाई आती है.
तीसरा समूह- इसमें ऐसे विद्यार्थी होंगे जो वाक्यों और सरल पाठों को धारा प्रवाह नहीं पढ़ पाते और अटक-अटक कर पढ़ते हैं. उन विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ाने के प्रयास होंगे.
5 सितम्बर से 5 दिसंबर तक 90 दिन तक चलेगा विशेष अभियान
इसके लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय स्तर पर प्रति कार्य दिवस दो कालांश भाषा व पठन की प्रवाहशीलता की समझ के लिए अलग से स्कूलों में निर्धारित किए गए है. अन्य 6 कालांश में पढ़ाई होगी. इन कालांश में बच्चों को यह समझाया जाएगा की पढ़ना क्यों जरुरी है. मुख्य्तः विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से पुस्तक पढ़ना सिखाया जाएगा. इसके लिए बाल साहित्य कार्य बुक भाषा की पुस्तके स्थानीय परिवेश में उपलब्ध पठन सामग्री का उपयोग किया जाएगा.
मुख्यमंत्री शिक्षित अभियान के तहत चलाए जा रहे प्रखर राजस्थान 2.0 को अगर शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया तो सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर को सुधारने में में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!