भजनलाल सरकार का पूर्व सैनिकों को तोहफा, सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP को लिया वापस

Jaipur News: राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर लेवल-1 (2021) भर्ती में पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी को राज्य सरकार ने वापस ले लिया है.

भजनलाल सरकार का पूर्व सैनिकों को तोहफा, सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP को लिया वापस
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर लेवल-1 (2021) भर्ती में पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी को राज्य सरकार ने वापस ले लिया है, जिससे पूर्व सैनिकों की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है.

लगभग 250 पूर्व सैनिक इस मामले से प्रभावित थे और लंबे समय से बेरोजगारी का सामना कर रहे थे. सैनिक कल्याण विभाग, संघर्ष समिति और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लगातार प्रयासों के बाद यह निर्णय हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और शिक्षा विभाग के सचिव कुणाल का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस फैसले से उनके परिवारों की रोजी-रोटी सुरक्षित हुई है और भविष्य में भी ऐसे सैनिकों को समाज में शिक्षक के रूप में योगदान का अवसर मिलता रहेगा.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन सरकार किसानों को राहत नहीं दे रही और गिरदावरी तक नहीं हो पाई है. जूली ने जीएसटी में बदलाव को राहुल गांधी के दबाव का नतीजा बताया.

साथ ही आगे कहा कि कोचिंग बिल पर विधायक राजेंद्र पारीक के बयान पार्टी की राय नहीं बल्कि निजी विचार थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चिरंजीवी योजना तक को फंड नहीं दे पा रही और रिम्स बनाने की बात कर रही है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से दूर हैं और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.