&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: रविवार को हरियाणा में केंद्रीय मंत्री के बड़े बयान के बाद अब उद्योगपतियों को नाराजगी भी सामने आनी लगी. भिवाड़ी उद्योग जगत के जितने भी संगठन के अध्यक्ष है, उन्होंने राव इंदरजीत सिंह के बयान को गलत बताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने बगैर अपने अफसरों से जानकारी लिए भिवाड़ी के उद्योग पर आरोप लगाया है कि भिवाड़ी का गंदा पानी हरियाणा में जाता है, लेकिन भिवाड़ी से सिर्फ नेचुरल फ्लो ही हरियाणा की तरफ जा रहा है, बाकी उद्योग जगत का कोई पानी अब सड़को पर नहीं है. केंद्रीय मंत्री का बड़े मंच से इस तरह का आरोप लगाना गलत है.
गौरतलब है कि रविवार को रेवाड़ी में हरियाणा के सीएम नायाब सैनी का बड़ा कार्यक्रम था. उसी कार्यक्रम में तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ को भी मंच पर आमंत्रित किया गया था. वहीं केंद्रीय मंत्री ने जब भाषण देना शुरू किया तो लगातार बाबा बालकनाथ पर प्रहार करते रहे. केंद्रीय मंत्री ने तो विधायक बाबा बालकनाथ को चुनौती तक दे डाली कि आप अपने घर को देखे और रैंप नहीं हटाने को लेकर चेतावनी दे डाली थी. जब ये बयान वायरल हुआ तो राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई, जिससे अब केंद्रीय मंत्री के बयान को लेकर विरोध के सुर सामने आने लगे है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Jaipur News: पश्चिम बंगाल में सेना के जवान की हत्या, धरने पर बैठे ग्रामीण
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रविवार को गोली मारकर बीएसएफ के जवान की साथी बीएसएफ जवान ने हत्या कर दी. जवान रतन सिंह शेखावत की हत्या के बाद चौमूं के खन्नीपुरा गांव में आक्रोश है. शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर ग्रामीण जमवाय माता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे. चौमूं SDM दिलीप सिंह राठौड़, तहसीलदार डॉ विजयपाल, कालाडेरा SHO बाबूलाल मीणा सहित कई जन प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और SDM ग्रामीणों से समझाइश के प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शहीद का दर्जा की मांग को लेकर अड़े रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!