अलवर डेयरी के भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरे साथ खड़े हों- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Rajasthan News: गुजरात में डेयरी के कारण वहां किसान समृद्ध है, जबकि हमारे यहां दूध की क्वालिटी और भी बढ़िया है. लेकिन एक बार आप सब डेयरी के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हो जाएं. मैं पूरी ताकत और विश्वास के साथ कह रहा हूं .अलवर की डेयरी को सबसे बढिया बनाएंगे.

अलवर डेयरी के भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरे साथ खड़े हों- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Rajasthan News: गुजरात में डेयरी के कारण वहां किसान समृद्ध है, जबकि हमारे यहां दूध की क्वालिटी और भी बढ़िया है. लेकिन एक बार आप सब डेयरी के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हो जाएं. मैं पूरी ताकत और विश्वास के साथ कह रहा हूं .अलवर की डेयरी को सबसे बढिया बनाएंगे.


ये बात केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार से शुरू हुए सांसद संपर्क संवाद यात्रा कार्यक्रम में अलवर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम में आमजन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अलवर जिले के डेयरी सेक्टर को अमूल डेयरी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. राष्ट्रीय गोकुल मिशन का लाभ जिले के किसान, पशुपालक उठाए व डेयरी प्रबंधन इसमें सहयोग करें.


सांसद ने सबसे पहले ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में उसके कलस्टर के ग्राम सारंगपुरा, पृथ्वीपुरा व परसा का बास तथा मोहब्बतपुर में उनसे कलस्टर के गांव दादर, महुआ खुर्द, मोहब्बतपुर व बंदीपुरा व रामगढ़ की ग्राम पंचायत बाम्बोली में उसके कलस्टर के गांव खुटेटा कलां, बाम्बोली व नांगल टप्पा इस प्रकार बुटोली में उसके कलस्टर के गांव दीनार, बुटोली व गंडूरा में सांसद सम्पर्क संवाद यात्रा की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now


इस दौरान केन्द्रीय मंत्री यादव ने कहा कि सांसद के रूप में अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव पर पहुंच कर आमजन से रूबरू होकर न केवल उनकी समस्याओं निदान करना .बल्कि विकास कार्यो को गति प्रदान करने का उदेश्य है.केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर के व्यक्ति को मिले.


उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है और उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में अवसर प्रदान करना उनका दायित्व है. उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढने का प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव का आयोजन कराया गया.


केन्द्रीय मंत्री यादव ने ''सांसद सम्पर्क संवाद यात्रा'' के प्रत्येक गांव के निवासियों को 11-11 पौधे भेंट कर कहा कि इन पौधों के साथ ग्रामवासी अपने तरफ से 111 और पौधे लगाएं. प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधशाला बनाई जा रही है. इसलिए नरेगा से दो श्रमिक भी उपलब्ध कराए जा रहे है.


उन्होंने कहा कि अलवर जिलें को टी. बी. मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त ग्राम पंचायत योजना के तहत जिले कि 115 ग्राम पंचायतों को टी.बी. मुक्त घोषित किया गया है. इस योजना के तहत मरीजों की जांच कर उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. इस योजना के तहत प्रत्येक टी.बी. रोगी को प्रत्येक माह उनके खातो में 1000 रुपए डाले जा रहे है.


इस कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने सांसद सम्पर्क संवाद यात्रा के माध्यम से अभिनव पहल की है. इससे आमजन की समस्या का मौके पर ही निदान होने के साथ क्षेत्र के विकास का खाका भी तैयार होगा.


कार्यक्रम स्थल पर शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, विधुत विभाग, जलदाय विभाग, सरस डेयरी, राजीविका, युवा एवं कार्यक्रम मंत्रालय माई भारत, बैकिंग सेवाओं आदि की स्टॉल लगाई गई. जिनमें केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई. पृथ्वीपुरा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से तीन दिव्यांग को ट्राई साईकिल भेंट की गई.


वहीं मोहब्बतपुर में तीन दिव्यांग, बांबोली में दो एवं बुंटोली में 4 दिव्यांग को ट्राई साईकिल भेंट की गई. इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा मंच से अपने-अपने विभागों के प्रमुख योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई. ग्रामीणों ने अलवर सांसद की सांसद सम्पर्क संवाद यात्रा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई सांसद क्षेत्र के गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं को सुन रहे है और विकास के कार्यों को आगे बढाने पर चर्चा की जा रही है. इससे आमजन में उत्साह का माहौल है.

Trending news