बिश्नोई समाज ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग, खेजड़ी काटने पर बढ़ाएं जुर्माना

Jaipur News: राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा ने बिश्नोई समुदाय को आश्वस्त किया है कि उनकी सरकार हरे पेड़ों की कटाई पर हर संभव अंकुश लगाएगी. खेजड़ी वृक्षों की कटाई पर सीएम का डेलीगेशन ने ध्यान खींचा. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से खेजी का पेड़ काटने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और कठोर कारावास की मांग की.

बिश्नोई समाज ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग, खेजड़ी काटने पर बढ़ाएं जुर्माना
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिश्नोई समुदाय को आश्वस्त किया है कि उनकी सरकार हरे पेड़ों की कटाई पर हर संभव अंकुश लगाएगी. मंत्री केके बिश्नोई के नेतृत्व में बिश्नोई समुदाय के संत महंत, समाजसेवी, पर्यावरण और जीव रक्षा प्रेमियों के दल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीएमओ के कैबिनेट कक्ष में विभिन्न मुददों पर लंबी चर्चा की.

खास तौर से खेजड़ी वृक्षों की कटाई पर सीएम का डेलीगेशन ने ध्यान खींचा. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से खेजी का पेड़ काटने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और कठोर कारावास की मांग की.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जापान की मियावाकी तकनीक अपनाने का आग्रह किया, जिसमें पेड़ जल्द बड़े हो जाते हैं. साथ ही प्रदेश के हर पेड़ की जिओ टैगिंग की भी मांग की गई. साथ ही विकास के नाम पर पेड़ काटने वाली कंपनियों को सघन वृक्षारोपण और वन विकसित करने के लिए पाबंद करने की भी मांग की गई.

सीएम भजनलाल शर्मा ने बिश्नोई साधु संतों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया,और उनकी हर मांग को पूरी करने के प्रति अपनी वचनबद्धता जताई. मुख्यमंत्री ने मां अमृतादेवी के साथ बलिदान हुए बिश्नोई बंधुओं की शहादत को भी इस दौरान नमन किया.

पढ़ें जयपुर की एक और खबर
राजस्थान में जयपुर के सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय में 10 दिन में इलाज के अभाव में दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है. ताज़ा मामले में 7 महीने की गर्भवती निकिता स्वामी की मौत पर परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज शुरू करने से पहले पैसे मांगे गए और डॉक्टर देर से पहुंचे. अस्पताल में दोपहर बाद सीनियर डॉक्टरों की अनुपस्थिति और लापरवाही पर शहरवासियों में आक्रोश है तथा सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.

जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई. बीते 10 दिनों में इलाज के अभाव में दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है. आज देर शाम 7 महीने की गर्भवती निकिता स्वामी की मौत ने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का आरोप है कि निकिता को एक घंटे तक बिठाकर रखा गया, इलाज शुरू नहीं किया गया, और पहले पैसे मांगे गए.

मां की आंखों में आंसू थे, गुस्सा था और सवाल भी- मेरी बेटी मर रही थी, वो लोग पैसे मांग रहे थे... एक घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया. दरअसल यह अकेली कहानी नहीं है. कुछ दिन पहले एक और प्रसूता की जान भी इसी अस्पताल में चली गई थी. और उन परिजनों का आरोप भी यही थे, उस मामले में जांच के नाम पर कमेटी तो बनी, लेकिन रिपोर्ट अब तक दबा दी गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.