Jaipur News: शहर में चौपाल के जरिए बीजेपी कार्यकर्ता और नेता जनता से सीधा संवाद करेंगे और मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: बीजेपी कार्यकर्ता और नेता जनता से सीधा संवाद करेंगे. गांव और शहर में चौपाल के जरिए लोगों से चर्चा करेंगे, वहीं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर पहुंचाया जाएगा. इतना ही नहीं बीजेपी नेता और पदाधिकारी शहर से गांव तक शक्ति केंद्र तक प्रवास करेंगे.
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी ने देशभर में संकल्प से सिद्धि अभियान शुरू किया हुआ है. इस अभियान के तहत बीजेपी ने विभिन्न कार्यक्रम हाथ में लिए हुए हैं. इन कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी जनता तक पहुंच बना रही है. इन्हीं कार्यक्रमों में चौपाल भी शामिल है. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता गांव, वार्ड, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. इनके तहत प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चौपाल कार्यक्रम अवश्य करने के निर्देश दिए गए हैं.
राजस्थान में बीजेपी के 8090 शक्ति केंद्र तथा करीब 52 हजार बूथ है. इनमें सभी शक्ति केंद्र चौपाल कार्यक्रम करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. प्रदेश से लेकर जिला स्तर के नेताओं को चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है. शहरों में मोहल्ला चौपाल और पंचायत केंद्रों पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश से लेकर शक्ति केंद्र तक विभिन्न नेताओं के प्रवास भी तय किए गए हैं.
इन कार्यक्रमों पर तय की गई है रूपरेखा
मोहल्ला और ग्राम चौपाल में मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी
आयुष्मान योजना में 100 प्रतिशत नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण कराया जाएगा
उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा
प्रत्येक चौपाल से 5 लाभार्थियों के अनुभव वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाले जाएंगे
मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों का साहित्य घर घर वितरित किया जाएगा
नेताओं के इस तरह होंगे प्रवास
प्रदेश की राजधानी और बड़े महानगरों में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री प्रवास करेंगे
जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसदों के रहेंगे प्रवास
मंडल स्तर पर जिला पदाधिकारी, विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी
शक्ति केंद्रों पर मंडल से ऊपर के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रवास करेंगे
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!