Jaipur News: केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. बाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि पथ प्रेरक नरेंद्र मोदी ने 11 साल में भारत की तस्वीर बदल दी.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जा रहा है. इस कड़ी में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के कार्यों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल साल 2014 से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक सभी उपलब्धियों को पोस्टर के माध्यम से बताया गया है.
विश्व में भारत को पहचान दिलाने का किया काम
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से रूबरू हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल की अद्भुत यात्रा का उत्सव मनाया जा रहा है. परिवर्तन प्रगति और गौरव के 11 साल है. हम गौरव के साथ कह सकते हैं कि भारत प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में न केवल उभरती हुई शक्ति बन रहा है, बल्कि हमारा देश दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था की राह पर तेजी से अग्रसर हो रहा है.
2014 की तरफ मुड़कर देखेंगे तो हम अर्थव्यवस्था में 11 वें पायदान पर थे उससे पांचवे पायदान पर आए और आज हम चौथे पायदान पर आए, वह दौर याद आ रहा है जब भारत जूझ रहा था, लेकिन पथ प्रेरक नरेंद्र मोदी ने अपनी इच्छा शक्ति के साथ भारत की तस्वीर बदल दी. उन्होंने न केवल भारत की दशा बदली बल्कि एक पहचान भी दिलाने का काम वैश्विक मंच पर किया. आज भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है.
हर क्षेत्र में विकास की राह बनाई मोदी सरकार ने
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वैश्विक तौर पर जो जनहित के काम हुए हैं, उनका पूरा ब्यौरा नहीं दिया जा सकता लेकिन गरीब युवा महिला किसान नारी शक्ति पर जोर दिया गया. पीएम गरीब अन्न कल्याण अन्य योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर दिए, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया. 60% मंत्री एससी-एसटी ओबीसी वर्ग के हैं 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी तीन दशक के बाद राष्ट्रीय युवा नीति लागू हुई.
अभी पहलगाम में हुए कायराना हमले के बाद मोदी के साहसिक निर्णय से भारतीय सेवा ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर दुश्मनों के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आतंकियों को मारा जो जीरो टॉलरेंस बताता है. आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार का मेक इन इंडिया के तहत ब्रह्मोस आकाश स्नाइपर राइफल बुलेट प्रूफ जैकेट जैसे रक्षा उपकरणों का निर्माण आत्मनिर्भर तरीके से किया जा रहा है.
केंद्र की मदद से प्रदेश के विकास ने पकड़ी रफ्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश को 21 हजार करोड़ केंद्र प्रवृत्तित योजनाओं से प्राप्त हुए हैं. राजस्थान को राज्य के 4.30 करोड लोगों को पीएम गरीब अनाज योजना के तहत मुफ्त अनाज मिल रहा है. प्रदेश में दो एक्सप्रेस हाईवे और भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत मिली मंजूरी से अर्थव्यवस्था में मजबूती मिलेगी.
प्रदेश की 9 लाख 6000 महिलाएं लखपति दीदी बनाकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रही है. प्रदेश के 23 लाख लोगों के पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना सच हुआ. 87 लाख ग्रामीणों में स्वच्छ भारत के अभियान के तहत शौचालय का निर्माण, आयुष्मान योजना में एक करोड़ 16 लाख मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिली 23 मेडिकल कॉलेज मिले जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नए आयाम मिले.
74 लाख एलपीजी कनेक्शन राजस्थान को मिले. प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत ₹5000 प्रति महिला के हिसाब से 29 लाख महिलाओं को प्रदान किए गए. जनधन योजना के तहत 3 करोड़ 69 लाख खाता खुला. प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना में 2 करोड़ 52 लाख लापन विद. प्रधानमंत्री का सपना है कि वह भारत विश्व गुरु बने जैसा पहले था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!