&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: बीजेपी बिहार के बाद अपना पूरा फोकस पश्चिम बंगाल पर लगाएगी. इसके लिए देश के विभिन्न इलाकों में बसे प्रवासी बंगाली श्रमिकों और लोगों की नब्ज टटोल रही है. चुनाव से पहले बंगाल के 100 से अधिक बीजेपी नेताओं की टोलियां अलग अलग राज्यों के प्रवास पर है. इस कड़ी में पश्चिम बंगाल से एक टीम प्रवासी बंगालियों से सम्पर्क साधने के लिए राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आई है. इस टीम ने जयपुर और कोटा में रह रहे प्रवासी बंगालियों से सम्पर्क किया.
बीजेपी ने एक राज्य के लोगों को दूसरे राज्यों के लोगों का आपस में जुड़ाव बढ़ाने के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान शुरू किया हुआ है. एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम तहत भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विविध संस्कृतियों के लोगों के बीच सक्रिय रूप से बातचीत को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस अभियान के तहत पश्चिम बंगाल से बीजेपी कार्यकर्ताओं की टोलियां देश के अलग अलग राज्य जहां प्रवासी बंगाली रहते हैं वहां पहुंच रही है. राजस्थान में भी पश्चिम बंगाल की विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी प्रवास आई. रूपा ने कोटा और जयपुर में दो दिन तक बंगाली प्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी. साथ ही उन्होंने राजस्थानी की संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि बेहद कलरफुल हेरिटेज कल्चर है, जो सबको समाहित कर लेती है.
राजस्थान बीजेपी में अभियान को लेकर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा को संयोजक तथा अनुराग जांगिड़ को सह संयोजक बनाया हुआ है. ये दोनों बिहार चुनाव में जाने वाले राजस्थानी नेताओं और वहां से आने वाले नेताओं के साथ समन्वय कर रहे हैं. वहीं अब पश्चिम बंगाल जाने और वहां से आने वाले नेताओं के साथ प्रवासी बंगालियों से सम्पर्क की व्यवस्था देख रहे हैं.
बीजेपी का 'एक भारत श्रेष्ठ भारत'
बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल चुनाव पर होगा पूरा फोकस
इससे पहले ही 100 नेताओं को देश के अलग-अलग राज्यों में विस्तारक भेजा
देश के विभिन्न राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा प्रवासी बंगाली श्रमिक
प्रवासी बंगाली नागरिकों से सम्पर्क कर उनके दुख दर्द जानने का प्रयास
राजस्थान में विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी विस्तारक के रूप में आई
चौधरी ने जयपुर और कोटा में रह रहे बंगाली मजदूरों से सम्पर्क किया
उनका यह सम्पर्क चुनावों के वक्त आएगा काम
बीजेपी नेता और कार्यकर्ता दुर्गापूजा पांडालों में जाकर सम्पर्क करेंगे
जयपुर आई बंगाल की विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी का कहना है कि मोटे तौर पर जयपुर और कोटा में बंगाली श्रमिक रहते हैं. पश्चिम बंगाल में कोई काम नहीं है, इसलिए श्रमिक देश के दूसरे राज्यों की ओर पलायन किए हुए हैं. ममता सरकार ने टाटा नैनों हो, रेशम या सिल्क साड़ी का काम हो सब काम बंद करवा दिए. ऐसे में मजदूर दिल्ली, जयपुर, कोटा जैसे शहरों की ओर पलायन को मजबूर हुए हैं. ऐसे में बीजेपी के हम कार्यकर्ता सैनिक के रूप में दूसरे राज्यों में जाकर उनसे सम्पर्क कर रहे हैं. राजस्थान से भी बीजेपी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल गए थे. दोनों ही राज्यों की संस्कृति का आदान प्रदान हो.
ममता के राज में पश्चिम बंगाल जाने से डरते लोग
राजस्थान के अनुभव को लेकर विधायक चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जितने बिहारी भाई बहन बसे हैं, वो दुर्गा पूजा मनाने में व्यस्त हैं. जगह जगह मूर्तियां आ रही है. सौ से अधिक स्थानों पर मूर्ति पूजा यहां होगी.
उन्होंने कहा कि ममता के राज में पश्चिम बंगाल जाने से डरते हैं. चुनाव में जाने से डर रहे हैं. राजस्थान में वो खुद को पूरी तरह सुरक्षित मान रहे हैं. साथ ही आरोप लगाया कि देश विरोधी हैं ममता सरकार. दुर्गा पांडाल में सीएम ममता नाची गाई कि मेरे ह्दय में काबा, आंखों में मदीना बसा है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी जांत पांत की राजनीति नहीं करती है, सभी कम्प्युनिटी को एक सुर में कैसे जोड़े यह प्रयास कर रहे हैं.
क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारा हिंदुस्तान एक है, श्रेष्ठ है. राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान चल रहा है. राजस्थान के कार्यकताओं से मिले हैं, हमारे कार्यकर्ता वहां जाते हैं. सांस्कृति के साथ काम सीखने को मिलता है. भाषाएं वेशभूषा एक है, राष्ट्रीय चरित्र आम नागरिकों में है.
इधर अब यह देखना होगा कि BJP की यह रणनीति पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने में कितनी कारगर साबित हो पाएगी. क्या इस कवायद से चुनाव के नतीजे बदलेंगे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब आने वाले समय में मिलेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!